Bihar board 10th result 2018: कल सुबह 11 बजे घोषित होंगे नतीजे, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा जारी करेंगे रिजल्ट

Published date india.com Updated: June 25, 2018 11:24 AM IST
BSEB Bihar Board
BSEB बिहार बोर्ड

BSEB 10th Result 2018: बिहार बोर्ड मैट्रिका परीक्षा 2018 के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर 10वीं के नतीजे जारी करने वाला है. रिजल्ट की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा सुबह 11 बजे कर देंगे. इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे.

ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in के अलावा छात्र अपना रिजल्ट bihar.indiaresults.com, examresults.net और results.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं.

BSEB 10th Result 2018: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानें नई तारीख और समय

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हालांकि BSEB 10वीं के नतीजे 20 जून को ही जारी करने वाला था. लेकिन 42,500 आंसर शीट्स के गुम हो जाने के कारण रिजल्ट की घोषणा में देर हुई. आंसर शीट्स के गुम होने के मामले को सुलझा लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2018 की 42,500 आंसर शीट्स को एक पप्पू कुमार गुप्ता नाम के कबाड़ी वाले को 8,500 रुपये में बेच दिया गया था.

आपको बता दें कि करीब 17.70 लाख स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा दी है. परीक्षा के लिए राज्य में 1,426 केंद्र बनाए गए थे. बिहार बोर्ड दसवीं क्लास की परीक्षाएं (Bihar Board Class 10 examinations) 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चली थीं.

स्टेप-बाई-स्टेपः ऐसे चेक करें मैट्रिक का रिजल्ट

1-  www.biharboard.ac.in पर लॉग इन करें.

2-  indiaresults.com पर क्लिक करें.

3- दिए गए लिंक पर अपना रोल नंबर एंटर करें.

4- परीक्षार्थी अपने नाम से भी 10वीं का रिजल्ट सर्च कर सकते हैं.

5- पिता और माता के नाम देखने के साथ यह सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीन पर आया रिजल्ट आपका ही है.

6- परीक्षार्थी अपना पूरा विवरण एंटर कर सब्मिट करें.

7- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

8- डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.