Bihar Board 10th result 2018: इस तारीख से Intermediate Admission 2018 की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी ये बातें जरूर जानें

11वीं कक्षा में राज्य के 3,300 इंटरमीडिएट स्तर के शिक्षण संस्थानों में नामांकन शुरू होने वाला है.

Published date india.com Updated: June 28, 2018 1:45 PM IST
Bihar Board 10th result 2018: इस तारीख से Intermediate Admission 2018 की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी ये बातें जरूर जानें
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए तीसरी मेर‍िट ल‍िस्‍ट 15 सितंबर को जारी कर दी गई

Bihar Board Intermediate Admission 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 26 जून को कक्षा 10वीं या मैट्रिक परीक्षा 2018 के परिणाम जारी कर दिए हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल पास होने वाले छात्रों की संख्या में करीब 19 फीसदी की बढ़ोतरी है. 10वीं में पास होने के बाद अब छात्रों ने इंटर में एडमिशन के लिए कॉलेजों का चयन करना शुरू कर दिया होगा. बिहार में कुल 3,300 शिक्षण संस्थानों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती है. छात्र एक साथ 20 कॉलेजों या शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. छात्रों द्वारा दिए गए विकल्पों के आधार पर ही समिति नामांकन सूची जारी करेगी. यह एक तरह से मेरिट लिस्ट होगी और इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों को 11वीं में एडमिशन मिलेगा.

Highlights

  • 30 जून 2018 से इंटर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
  • 9 जुलाई तक छात्र अपनी पसंद कॉलेजों में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
  • www.ofssbihar.in पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
  • राज्य के 3,300 इंटरमीडिएट स्तरीय शिक्षण संस्थानों में होगा एडमिशन

ऑनलाइन आवेदन

इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो जाएगी और 9 जुलाई तक छात्र अपनी पंसद के शिक्षण संस्थानों में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जाना होगा. यहां दिए गए इंटरमीडिएट एडमिशन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें.

आवेदन शुल्क:

छात्रों को आवेदन करने के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

Bihar Board 10th result 2018: मिलें, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाली Fantastic 4 से

आवेदन की आखिरी तारीख:

छात्र ऑनलाइन 9 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कहां-कहां से कर सकते हैं आवेदन:

राज्य में 2,800 सहज वसुधा केंद्र बनाए गए हैं, जहां से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकी पूरी लिस्ट ऑनलाइन दी गई है. इसके अलावा छात्र अपने घर के कंप्यूटर से, स्मार्ट मोबाइल आदि से भी आवेदन कर सकते हैं. इंटरनेट साइबर कैफे की मदद भी ले सकते हैं.

Help Desk:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में यदि छात्र को कोई परेशानी आती है तो वह बोर्ड द्वारा जारी किए गए हेल्प सेंटर नंबर 0612-2230009 पर कॉल कर सकता है. लेकिन हेल्प सेंटर सिर्फ वर्किंग डेज में ही सुबह 10:00 से शाम 5 बजे तक काम करेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.