
Vandanaa Bharti
साल 2005-2006 में YMCA से PGDM करने के बाद 6 महीने तक बिजनेस मैग्जीन में काम किया और उसके बाद साल 2007 में जागरण न्यूज पेपर के फीचर डेस्क पर ... और पढ़ें
Bihar Board 10th result 2018: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं और साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की मैट्रिक परीक्षा 2018 के परिणाम आज शाम 4.30 से 4.45 बजे के बीच जारी किए गए. इस बार के रिजल्ट में टॉप करने वाले छात्रों में लड़कियों ने बाजी मार ली है. टॉप 3 में चार छात्राओं का नाम है. सबसे खास बात यह है कि यह चारों छात्राएंं सिमुलतला आवासीय विद्यालय की हैं. टॉपर प्रेरणा राज, प्रज्ञा, शिखा कुमारी और अन्नूप्रिया ने टॉप 3 की पोजिशन झटक ली है. इस साल सिमुलतला आवासीय विद्यालय के 16 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है.
सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्रिंसपल राजीव रंजन ने बताया कि यह छात्रों और शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है कि 16 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. राजीव रंजन ने India.Com Hindi को बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय में पूरी तरह एकेडमिक्स पर जोर दिया जाता है. सभी छात्रों का फिक्स रूटीन है, जिसे सख्ती के साथ फॉलो किया जाता है. छात्र यहां 18 घंटे पढ़ाई करते हैं. शिक्षक अपना सिलेबस दिसंबर तक खत्म कर देते हैं और उसके बाद सिर्फ रीविजन होता है. छात्रों को जब भी जरूरत होती है शिक्षक उपलब्ध होते हैं. शिक्षक 24×7 छात्रों की मदद के लिए उपलब्ध हैं.
मिलें, टॉप 3 में आने वाली 4 छात्राओं से
India.Com Hindi ने टॉप करने वाली चार छात्राओं से विशेष बातचीत की और जाना कि भविष्य की उनकी क्या योजनाएं हैं. आप भी पढ़ें:
1. प्रेरणा राज
मैट्रिक में 91.4 प्रतिशत अंक लाकर टॉप करने वाली प्रेरणा राज सिकरिया, पालीगंज, पटना की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम प्रीतम कुमार हैं. वह बिहार सरकार में शिक्षा मित्र हैं. प्रेरणा पटना में मेडिकल की तैयारी कर रही है. वह डॉक्टर बनना चाहती है.

2. प्रज्ञा और शिखा कुमारी
प्रज्ञा और शिखा कुमारी 454 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. प्रज्ञा पश्चिमी चंपारण की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम प्रमोद कुमार है. प्रमोद कुमार स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर हैं और मां विनीता कुमारी हाउसवाइफ हैं. प्रज्ञा के घर में आज मिठाई बंट रही है और सभी बेहद खुश हैं. वहीं प्रज्ञा कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रही हैं. प्रज्ञा आगे मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं.
वहीं शिखा कुमारी के पिता का नाम मृत्युंजय कुमार है. मृत्युंजय कुमार मिडल स्कूल के शिक्षक हैं. अपनी कामयाबी से शिखा बेहद खुश हैं और 11वीं में मैथ्स लेकर पढ़ाई करना चाहती हैं. नवादा की रहने वाली हैं शिखा आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं. शिखा के दो भाई और दो बहन हैं.

प्रज्ञा.

शिखा कुमारी.
3. अन्नूप्रिया
452 के साथ अन्नूप्रिया तीसरे स्थान पर हैं. अन्नू नवादा की रहने वाली हैं. उनके पिता का नाम धर्मेंद्र हैं. वह बताते हैं कि अन्नूप्रिया पर उन्हें नाज है और वह आगे भी उनका नाम रौशन करती रहेंगी.

अन्नू प्रिया
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.