बिहार बोर्ड इस डेट को जारी कर सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें डिटेल

बिहार बोर्ड इस डेट को जारी कर सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें डिटेल

Updated: March 28, 2020, 11:37 AM IST

Bihar Board 10th Result 2020: मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) अप्रैल के पहले सप्ताह में कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने की संभावना है. Bihar Board 10th 2020 का रिजल्ट जारी होने के बाद  उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी 2020 से लेकर 24 फरवरी 2020 तक आयोजित की गई थी.

शुरुआत में मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि बिहार बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट आज घोषित करेगा. बता दें कि बिहार बोर्ड 10 वीं की परीक्षा दो पालियों पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी. वहीं 23 मार्च को बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट घोषित किए थे.

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 80.44 प्रतिशत उम्मीदवार पास किए हैं. इस परीक्षा में लगभग 12 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. साक्षी कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में इंटर की परीक्षा में टॉप किया है, जबकि कौसर फातमा और सुधांशु नारायण चौधरी ने टॉप किया है. वहीं साइंस में नेहा कुमारी अव्वल रहीं

ऐसे करें BSEB 10th Result 2020 डाउनलोड

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
मुख पृष्ठ पर उपलब्ध ’रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें.
अगले पृष्ठ पर, दसवीं कक्षा के रिजल्ट का चयन करें.
अपनी स्ट्रीम का चयन करें और रिजल्ट अनुभाग पर क्लिक करें.
नए पृष्ठ पर क्रेडियंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें.
आपका Bihar Board 10th Result 2020 ऑनलाइन दिखाई देगा.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए प्रिंट आउट लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.