Bihar Board 10th result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 2022 (Bihar Board matric result 2022) 31 मार्च को घोषित किया गया, जिसमें पटेल हाई स्कूल दाउदनगर, औरंगाबाद की रामायणी रॉय ने 487/500 के साथ टॉप किया है. बातचीत के दौरान रामायणी ने कहा कि वो लोगों को असली भारत दिखाना चाहती हूं. वो देश की ग्राउंड रिएलिटी के बारे में बात करना चाहती हैं और ऐसा करने के लिए वो पत्रकार (How to become journalist) बनना चाहती हैं. फिर चाहे डिजीटल मीडिया में काम करने का मौका मिले या प्रिंट मीडिया में.
बिहार बोर्ड टॉपर (Bihar Board topper) ने कहा कि वो स्कूल के बाद चार घंटे पढाई करती थीं. वो सुबह पांच बजे उठती हैं और देर रात तक पढाई करती हैं.
रामायणी रॉय की इस कामयाबी से उसके माता पिता बहुत खुश हैं और उनके पत्रकार बनने के फैसले पर कहा कि वह जो भी जीवन में करना चाहती है, वह कर सकती है. रामायणी के पिता जितेंद्र सिंह भोला पशु चिकित्सक हैं जो फिलहाल बाराचट्टी में पोस्टेड हैं और मां शिक्षक हैं. मां ने कहा कि यह शुरुआत है. आगे जीवन में कई परीक्षाएं पास करनी हैं रामायणी को. उसके लिए तैयारी करते रहना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.