Bihar Board 10th Result 2022: जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट, 12 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हुए पास

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जारी हो गया है. हालांकि वेबसाइट अभी नहीं खुल रही है. बता दें कि 12 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पास हो गए हैं...

Written by: Garima Garg
Updated: March 31, 2022, 4:21 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं परीक्षा (Bihar Board Matric) के परिणाम (BSEB 10th Results 2022) जारी कर दिए हैं. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है. लेकिन आधिकारिक वेबसाइट हैंग हो गई है. ऐसे में छात्र परिणाम देखने के लिए परेशान न हों. यहां दिए आंकड़ों की मदद से जानें कि किसका नाम है सबसे ऊपर…

BSEB 10th result 2022 : इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्‍ट

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com

महत्वपूर्ण बिंदु

  1. बता दें कि इस साल 16 लाख से ज्‍यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 12 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.
  2. इस साल 2,54,482 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की है.
  3. रामायणी रॉय ने 487 नंबर के साथ परीक्षा में टॉप किया है.
  4. 486 अंकों के साथ दूसरे स्‍थान पर सानिया कुमारी और विवेक कुमार ठाकुर संयुक्‍त रूप से रहे हैं.
  5. प्रज्ञा कुमार ने 485 अंकों के साथ तीसरा स्‍थान हासिल किया.
  6. वहीं चौथे नंबर पर निर्जला कुमारी रही. निर्जला ने 484 अंक प्राप्‍त किए हैं.
  7. पांचवें पायदान पर सर्वोदय हाई स्‍कूल भोजपुर के अनुराग कुमार, एमएस मिर्जागंज जमुई के सुसेन कुमार और उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय केरई के निख‍िल कुमार रहें. इन तीनों ने 483 अंक के पांचवा स्‍थान हासिल किया है.
  8. बोर्ड ने इस बार टॉप 39 छात्रों की सूची जारी की है. पिछले साल बोर्ड ने 101 टॉपर्स की लिस्‍ट जारी की थी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.