Bihar Board 10th Result 2022 Scrutiny: मैट्र‍िक के परिणाम से नहीं संतुष्‍ट, आज से कॉपी री-चेकिंग के लिए करें अप्‍लाई

अगर आप बिहार बोर्ड मैट्र‍िक के परिणाम 2022 (Bihar board matric result 2022) से संतुष्‍ट नहीं हैं तो अपनी कॉपी दोबारा चेक करने के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं. आज से इसकी प्रक्र‍िया शुरू हो गई है. छात्रों के पास अपनी कॉपी दोबारा चेक करवाने का मौका है.

Written by: Vandanaa Bharti
Published: April 2, 2022, 6:48 AM IST

Bihar Board 10th Result 2022 Scrutiny: बिहार स्‍कूल एग्‍जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम (Bihar Board 10th Result 2022) जारी कर दिये हैं और अब ऐसे छात्र जो अपने रिजल्‍ट से खुश नहीं हैं, वह स्‍क्रूटनी प्रोसेस के जरिये अपनी कॉपी दोबारा चेक कराने के लिए दे सकते हैं. बोर्ड ने 1 अप्रैल 2022 को इसे लेकर नोटिफिकेशन (Scrutiny notification) जारी किया था. नोटिफिकेशन के अनुसार जो विद्यार्थी (BSEB Matric students) अपने अंकों से संतुष्‍ट नहीं हैं और उन्‍हें लगता है कि कॉपी जांच करने में कोई गलती हुई है तो ऐसे छात्र, आज 02 अप्रैल 2022 से अपनी कॉपी दोबारा चेक करने के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं.

स्‍क्रूटनी या कॉपी रीचेक करने के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा. यह प्रक्र‍िया (Bihar Board 10th Result 2022 Scrutiny process) सिर्फ ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी और छात्र (BSEB Matric result students) यह जान लें कि वह केवल 8 अप्रैल 2022 तक ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद BSEB उनका आवेदन स्‍वीकार नहीं करेगा.

BSEB, Bihar Board 10th Result 2022 Scrutiny: biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे करें अप्‍लाई

1. सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिये गए लिंक Apply for Scrutiny (Annual Secondary Examination पर क्‍ल‍िक करें.
3. रोल नंबर और अन्‍य विवरण के साथ रजिस्‍टर करें.
4. अब यूजर नेम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें.
5. अप्‍लाई फॉर स्‍क्रूटनी (Apply for Scrutiny) बटन प्रेस करें और सबमिट कर दें.

याद रहे कि हर पेपर को चेक कराने के लिए उम्‍मीदवार को शुल्‍क जमा करना होगा. यह 70 रुपये है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.