Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड कब लेगा 10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम, चेक करें डिटेल

Bihar Board 10th Result 2024: Bihar Board 10th Result 2024 जारी हो गया है. आइये जानते हैं कि कंपार्टमेंट एग्जाम कब आयोजित किया जाएगा?

Published date india.com Updated: March 31, 2024 3:05 PM IST
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड कब लेगा 10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम, चेक करें डिटेल
Bihar Board 10th Result 2024

Bihar Board 10th Result 2024 Compartment Exam Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष, श्री आनन्द किशोर ने आज 31.03.2024 को दोपहर 01.30 बजे  बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम  जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अपना बिहार बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं. 16,64252 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमे  1389842 पास हुए हैं. इस साल कुल 83.91 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं बिहार बोर्डरिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड ने कंपार्टमेंट एग्जाम की डेट की भी घोषणा कर दी है. कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल 2024 को शुरू की जाएगी. इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2024 है.

Bihar Board 10th Result 2024 ऐसे चेक करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या bsebmatric.org  पर जाएं.
  • वहां Bihar Board 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करें.
  • लॉगिन होने के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Result 2024 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

सभी फेल विद्यार्थी नहीं दे सकते कंपार्टमेंट एग्जाम जाने क्यों?

बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम में सिर्फ वे स्टूडेंट्स बैठ सकते हैं जो ज्यादा से ज्यादा दो सब्जेक्ट्स में फेल हुए हों. दो से ज्यादा विषय में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम नहीं दे सकते हैं. वहीं दो से ज्यादा सब्जेक्ट्स के एग्जाम में उपस्थित नहीं होने वाले स्टूडेंट्स भी कंपार्टमेंट नहीं दे सकते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स को अगले साल फिर से बोर्ड एग्जाम में बैठना पड़ेगा.

पिछले साल 81.4 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए थे पास

बिहार बोर्ड ने 10वीं बोर्ड एग्जाम 2023 का रिजल्ट 31 मार्च 2023 को जारी कर दिया था. इसमें कुल 81.4 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे. पिछले साल के टॉपर मो. रुम्मन अशरफ थें. इन्होंने कुल 489 मार्क्स प्राप्त करके रैंक 1 हासिल किया था. वहीं दूसरे स्थान पर नम्रता कुमारी ने 486 अंक हासिल किया था. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने समय उम्मीवार कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें. रिजल्ट चेक करते समय सब्जेक्ट्स के नाम, प्राप्त मार्क्स, मार्क्स का सही योग चेक करना न भूलें. साथ ही अपना नाम, माता-पिता के नाम को भी अच्छे से चेक कर लें. अगर इनमें किसी तरह की कोई गलती पाई जाए तो विद्यालय प्रधान से तुरंत संपर्क करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.