
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है. BSEB 10th Result 2024 बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया. बोर्ड ने रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com पर भी एक्टिव कर दिया है. बिहार बोर्ड से 10वीं के पेपर देने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट रोल नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है. पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 81.04% स्टूडेंट्स पास हुए थे.
कुल पास प्रतिशत- 13 लाख 79 हजार 542 पास हुए हैं. 83.91% पास हुए हैं.
कुल 16 लाख 64 हजार 252 विद्यार्थियों में 13 लाख 79542 पास. यह रिजल्ट पिछले 6 सालों से बेहतर है.
लड़कियां पास-699549
लड़के पास- 680293
जिला पूर्णियां के स्टूडेंट शिवांकु ने 489 नंबर पाए हैं.
दूसरे नंबर पर आदर्श कुमार हैं. 488 नंबर पाए हैं.
तीसरे नंबर पर चार स्टूडेंट हैं.
Top 10 में 51 स्टूडेंट्स शामिल हैं. टॉप 10 बच्चों को पुरस्कार और लैपटॉप दिया जाएगा.
देखें टॉपर्स 51 बच्चों की पूरी लिस्ट-



बिहार बोर्ड 10वीं में वे कैंडिडेट्स पास हैं जिन्होंने थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में मिलाकर कम से कम 33 फीसदी नंबर पाए हैं. इससे कम नंबर हासिल करने वाले बच्चे फेल हो हैं. 2 सब्जेक्ट में फेल होने वाले बच्चे कंपार्टमेंट पेपर देकर फिर से पास होने का मौका पा सकते हैं. 3 सब्जेक्ट या इससे ज्यादा में फेल होने बच्चों को फिर से 10वीं में ही पढ़ना होगा.
बोर्ड ने पेपर 15 से 23 फरवरी तक पूरे राज्य में आयोजित किए थे. इस साल बिहार बोर्ड से 10वीं के पेपर कुल 16 लाख बच्चों ने दिए. सभी का इंतजार आज खत्म हो गया. जो बच्चे अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं वे कॉपी री-चेक करा सकेंगे. इसके लिए डेट्स बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी.
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जिन बच्चों का जारी हुआ है वे टेंटेटिव रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर लें. मार्कशीट और सर्टिफिकेट कुछ दिन अपने स्कूल से ले सकेंगे.
मौहम्मद रुम्मान अशरफ-489 नंबर
नम्रता कुमारी, ज्ञानी अनुपमा-486 नंबर
संजू कुमारी, जयानंनदन कुमार पंडित, भावना कुमारी-484 नंबर.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.