Bihar board 12th/Inter result 2021 release date and time: अगले माह के शुरू में रिजल्ट संभव, बोर्ड की तरह से यह है ताजा अपडेट
Bihar board 12th/Inter result 2021 release date and time: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट कभी भी आ सकते हैं. क्योंकि बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है.
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar board 12th/Inter result 2021 release date and time: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट कभी भी आ सकते हैं. क्योंकि बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 5 से 15 मार्च के बीच किया जाना था, लेकिन बोर्ड ने इस अवधि में दो और दिनों की बढ़ोतरी कर दी थी. इस तरह 17 मार्च तक सभी कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है. अब मूल्यांकन के बाद रिजल्ट बनाने का काम चल रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड अब परीक्षा में टॉपर होने वाले छात्रों के नंबरों और उनके बारे में डिटेल की जांच कर रहा है. यह वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद बोर्ड की ओर से रिजल्ट तैयार करने का काम पूरा हो जाएगा.
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं.
बिहार बोर्ड ये रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebseb.in और www.biharboardonline.gov.in पर रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इस वेबसाइट पर अपना रॉल नंबर और रॉल कोड डालकर रिज्टल देख सकते हैं.
इस साल इंटर की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुईं थीं, जबकि 2020 में करीब 12.5 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी.
इस साल कोरोना संकट के बीच बिहार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित हुईं थीं. अभी तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षा का आयोजन नहीं कर पाया है वहीं बिहार बोर्ड रिजल्ट देने की तैयारी में है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें