Bihar Board 12th Result 2018: पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा छात्र हुए पास

नीट परीक्षा में टॉप करने वाली कल्पना कुमारी ने बिहार बोर्ड में भी टॉप किया है.

Written by: Ashish Sharma
Updated: June 7, 2018, 10:35 AM IST

पटना: बुधवार को जारी हुए बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजों में लगभग 53 फीसदी छात्र पास हुए हैं. वैसे तो 53 फीसदी बच्चे पास होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन पिछले साल के मुकाबले देखें तो इसे एक उपलब्धि कहा जा सकता है क्योंकि पिछले साल के मुकाबले इस साल 17 फीसदी ज्यादा बच्चे पास हुए हैं.

Highlights

  • पिछले साल के मुकाबले इस साल 17 फीसदी ज्यादा हुए पास
  • इस साल कुल मिलाकर 6 लाख 31 हजार बच्चे हुए पास
  • नीट परीक्षा में टॉपर कल्पना कुमारी बिहार में भी बनी टॉपर

इस साल बढ़ा पास पर्सेंटेज

इस साल पास होने वाले बच्चों का प्रतिशत 17 फीसदी बढ़ने के बाद भी सिर्फ 6.31 लाख बच्चे ही पास हो पाए हैं. कुल पास होने वाले छात्रों में लड़कों का प्रतिशत ज्यादा है लेकिन तीनों स्ट्रीम में टॉप लड़कियों ने किया है. बात अगर तीनों स्ट्रीम की करें तो आर्ट्स स्ट्रीम के 42 फीसदी छात्र पास हुए हैं वहीं साइंस स्ट्रीम के 45 फीसदी छात्र और कॉमर्स के 82 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

टॉपर्स की लिस्ट

नीट परीक्षा में टॉप करने वाली कल्पना कुमारी ने बिहार बोर्ड में भी टॉप किया है. नीट परीक्षा में 99.99 पर्सेंटाइल लाने वाली कल्पना कुमारी ने बिहार बोर्ड में 500 में से 434 नंबर लेकर टॉप किया है. साइंस स्ट्रीम में कल्पना के बाद अभिनव आदर्श ने दूसरा स्थान हासिल किया है. 420 अंक के साथ रुद्रेश राज वर्मा ने साइंस स्ट्रीम में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

WBCHSE HS Result 2018: पश्चिम बंगाल 12वीं के नतीजे 8 जून को, wbresults.nic.in पर ऐसे चेक करें

कॉमर्स में RDS कॉलेज, मुज्जफरपुर की निधि सिन्हा ने 434 अंक के साथ टॉप किया है. कॉमर्स स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर गया कॉलेज की माला कुमारी हैं और तीसरे स्थान पर मोहम्मद निषाद हैं. सिमुलतला की रहने वाली और सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा कुसुम कुमारी ने आर्ट्स में टॉप किया है. पटना की रहने वाली और अरविंद महिला कॉलेज की छात्रा प्रियांकी मेहता आर्ट्स स्ट्रीम में दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर प्रज्ञा प्रांजल हैं. प्रज्ञा प्रांजल को 419 अंक मिले हैं.

सतर्क था बोर्ड

पिछले दो वर्षों के दौरान रिजल्ट आने के बाद हुई किरकिरी से बचने के लिए बिहार बोर्ड ने इस बार पहले से ही तैयारी कर ली थी और मेरिट लिस्ट तैयार करने से पहले टॉप-100 में शामिल छात्रों की कॉपियों की जांच दोबारा करवाई गई थी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.