BSEB Bihar Board 12th result 2018: खत्म हुआ इंतजार, कल घोषित होंगे 12वीं के नतीजे

examresults.net पर भी देख सकते हैं अपना स्कोर

Written by: Vandanaa Bharti
Published: June 5, 2018, 9:50 AM IST

Bihar Board 12th Result 2018: इंटर के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. कल यानी 6 जून 2018 को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं या इंटमीडिएट के नतीजे जारी करने वाला है. बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम biharboard.ac.in पर जारी करने वाला है. BSEB 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट examresults.net पर भी देख सकते हैं. BSEB कक्षा 10वीं या मैट्रिक के नतीजे 20 जून को जारी करने वाला है.

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12th) आर्ट्स वोकेशनल, आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के नजीते एक साथ जारी करेगा. BSEB ने 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी 2018 तक आयोजित की थी. इस साल 12वीं की परीक्षा में 12.80 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसे राज्य के 1,384 सेंटर्स पर आयोजित किया गया था.

BSEB ने पिछले सप्ताह 12वीं की मेरिट लिस्ट में आने वाले 100 छात्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है. इन छात्रों का IQ टेस्ट किया गया. साथ में मेरिट लिस्ट में आने वाले तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों की हैंडराइटिंग भी चेक की गई.

BSEB Bihar Board 12th result 2018: Merit List में आए 100 छात्रों का वेरिफिकेशन पूरा, 6 जून को जारी होंगे नतीजे

दरअसल, पिछले साल इंटमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का टॉपर गणेश कुमार ऊर्फ गणेश राम को उम्र में गड़बड़ी करने और नाम बदलने को लेकर गिरफ्तार किया गया था. वहीं साल 2016 की टॉपर रूबी राय ने पोलिटिकल साइंस को ‘प्रोडिगल साइंस’ बताकर सभी को चौंका दिया था. यही नहीं रूबी ने इसे खाना बनाने का विषय भी बताया था. पिछले साल इंटर साइंस के रिजल्ट में सिर्फ 30.11 फीसदी छात्र पास हो पाए थे. आर्ट्स में 37.13 फीसदी और कॉमर्स में 73.76 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी.

दोनों घटनाएं BSEB के लिए शर्मनाक थीं. इस बार ऐसी स्थिति ना बने इसलिए BSEB पहले से ही सतर्क है और हर कदम बहुत सावधानी से रख रहा है. रिजल्ट जारी करने से पहले ही टॉपर्स से की पूरी तरह जांच परख कर ली गई है.

ऐसे चेक करें अपना स्कोर:

1. biharboard.ac.in पर जाएं.

2. होमपेज पर दिए गए लिंक ‘Bihar BSEB Class 10 Matric Results 2018’ पर क्लिक करें.

3. अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरें.

4. Submit करें.

5. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

6. डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.