Bihar Board 12th Result 2018: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आज यानी 6 जून 2018 को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 12वींं के परिणाम शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना इंटरमीडिएट का स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र examresults.net पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे. बता दें कि BSEB 10वीं के नतीजे 20 जून को जारी करेगा. 12वीं के नतीजे दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले को ध्यान में रखते हुए पहले जारी किया जा रहा है.
इस बार बिहार बोर्ड रिजल्ट के बारे में ये 5 बातें आपको जरूर जाननी चाहिए:
1) BSEB ने 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की थी. 1384 परीक्षा केंद्रों पर 12.80 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी.
2) पेपर लीक और नकल को ध्यान में रखते हुए इस साल परीक्षा में कड़े इंतजाम किए गए थे.
3) इस साल 12वीं के 5 टॉपर्स को हर महीने 1,500 रुपये सरकार की ओर से प्रदान किए जाएंगे. ये राशि छात्र को तब तक प्रदान की जाएगी, जब तक कि वह अपना कोर्स पूरा नहीं कर लेता.
4) पिछले साल बिहार बोर्ड ने मई के आखिर में ही नतीजों की घोषणा कर दी थी.
5) साल 2017 में साइंस के सिर्फ 30.11 प्रतिशत, आर्ट्स में 37 प्रतिशत और कॉमर्स में सर्वाधिक 73 फीसदी छात्र पास हुए थे. बिहार बोर्ड आज तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.