
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) 25 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर इंटरमीडिएट की सभी स्ट्रीम्स आर्ट्स ,साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. रिजल्ट जारी करने की जनाकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है. 12वीं का रिजल्ट कुल 13 लाख बच्चों के लिए जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी की घोषणा शिक्षा मंत्री करेंगे. रिजल्ट जारी करने के अवसर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद secondary.biharboardonline.com पर चेक करें. रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए इस ब्लॉग को फॉलो करें.
बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम में बेहतर मार्क्स की बात करें तो सबसे अच्छे नंबर साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स ने हासिल किए हैं.
बिहार बोर्ड 12वीं के साइस के टॉपर्स
बिहार बोर्ड 12वीं के कॉमर्स के टॉपर्स
बिहार बोर्ड 12वीं के आर्ट्स के टॉपर्स
ये हैं बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के तीनों स्ट्रीम के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट-

ये हैं तीनों स्ट्रीम की टॉपर्स
विज्ञान- प्रिया जायसवाल
कॉमर्स- रोशनी कुमारी
आर्ट्स- अंकिता कुमारी
बिहार बोर्ड 12वीं विज्ञान स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल ने, कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने, आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी ने टॉप किया है.

रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करने की तैयारी की जा रही है…
बीएसईबी इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जाएं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें