Sarkari Result, BSEB, Bihar Board 10th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा या स्पेशल एग्जाम के नतीजे आज 28 मई को घोषित कर दिये हैं. परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार रिजल्ट (BSEB Matric Compartmental results) आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर चेक करें. बता दें कि बिहार बोर्ड ने मई में ही मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट (BSEB, Bihar Board 10th Result 2022) जारी किया था.
मैट्रिक कंपार्टमेन्टल-सह-विशेष परीक्षा, 2022 का परिणाम हुआ जारी; बिहार बोर्ड ने मई माह में ही पूरा किया परीक्षा चक्र (Exam Cycle)https://t.co/DbTPcoKQ1Y
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) May 28, 2022
लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 57,000 से ज्यादा छात्रों ने मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था. इनके लिए BSEB ने अलग से एडमिट कार्ड जारी किए थे. छात्र यदि ऑनलाइन अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो वे नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. इस डायरेक्ट लिंक http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर परिणाम देखें.
1. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com पर जाएं.
2. होमपेज पर दिये गए कंपार्टमेंट या स्पेशल एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना विवरण दर्ज करें.
4. स्क्रीन पर आपका परिणाम (BSEB Matric Results 2022) चेक कर सकते हैं.
5. उम्मीदवार डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.