Bihar Board 10th Result 2022 Date: जल्‍द खत्‍म होगा बीएसईबी 10वीं के छात्रों का इंतजार, इस तारीख को आ सकता है रिजल्‍ट

Bihar Board 10th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्‍द ही समाप्‍त हो सकती है. पिछले ट्रेंड्स पर गौर करें तो बोर्ड इसी महीने परिणाम जारी कर देगा. चेक करें पूरा अपडेट

Written by: Vandanaa Bharti
Updated: March 24, 2022, 12:56 PM IST

Bihar Board 10th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए अच्‍छी खबर है. मैट्र‍िक परीक्षा 2022 के परिणाम (Bihar Board Matric result) का इंतजार कर रहे छात्रों की प्रतीक्षा जल्‍द ही समाप्‍त हो सकती है. पिछले ट्रेंड्स पर गौर करें तो बोर्ड, इसी महीने परिणाम जारी कर देगा. बिहार बोर्ड मैट्र‍िक का रिजल्‍ट (Bihar Board Matric result) आधिकारिक वेबसाइट biharbordonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा.

दरअसल, पेपर लीक के बाद बिहार बोर्ड, आज 24 मार्च 2022 को कक्षा 10वीं के गण‍ित पेपर (BSEB 10th Mathematics paper) के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कर रहा है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि परिणाम की घोषणा महीने के आखिर तक की जा सकती है. परिणाम जारी करने की तारीख और समय (BSEB 10th Bihar Board 2022 Result Date and Time) को लेकर बिहार बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. लेकिन माना जा रहा है कि 30 मार्च तक परिणाम जारी कर दिये जाएंगे.

हालांकि, आज गण‍ित का पेपर (BSEB 10th Mathematics paper) खत्‍म होने के बाद हो सकता है कि बिहार बोर्ड रिजल्‍ट (BSEB Matric result) की तारीख घोष‍ित कर दे.

बता दें कि बीएसईबी 10वीं परीक्षा 2022 के लिए 13 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे और अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं. अगर विशेषज्ञों की माने तो गण‍ित पेपर लीक (bseb maths paper leak 2022) का मामला सामने नहीं आता तो बीएसईबी मैट्रिक के परिणाम जारी करने में इतना वक्‍त नहीं लगता.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.