Bihar Board Result 2022 Live Updates: तारीख और समय हुआ कंफर्म, कल दोपहर 1 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट

Bihar Board 10th Result 2022 Live Updates: बिहार बोर्ड का परिणाम (bihar board 10th results 2022) कल जारी होगा. इस पर अब बोर्ड (BSEB) की तरफ से मुहर लग गई है. कक्षा 10वीं के छात्र कल 31 मार्च को दोपहर 1 बजे से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे.

Written by: Vandanaa Bharti
Updated: March 31, 2022, 7:31 AM IST

Bihar Board 10th Result 2022 Live Updates: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम (Bihar Board Result 2022) को लेकर मीडिया जगत में कयास लगाए जा रहे हैं. उम्‍मीद की जा रही थी कि परिणाम (BSEB Matric result) की घोषणा 29 मार्च को होगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बिहार स्‍कूल एगजामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने अब एग्‍जाम रिजल्‍ट (Bihar board result 2022) की तारीख (Biahr board matric result date and time) को लेकर कंफर्मेशन दे द‍िया है.  बोर्ड अध‍िकार‍ियों के अनुसार परिणाम की घोषणा कल 31 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा.

आज बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स (BSEB class 10th toppers list) के वेरिफिकेशन का काम भी पूरा कर लिया गया है.

कैसे होता है टॉपर्स का वेरिफिकेशन

बोर्ड सूत्रों के अनुसार टॉप करने वाले छात्रों को पहले आईक्‍यू टेस्‍ट, इंटरव्‍यू और हैंड राइटिंग टेस्‍ट से गुजरना पडता है. इसमें पास होने वाले छात्रों को टॉपर घोष‍ित किया जाता है.

परिणाम घोषित होते ही छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना स्कोर (Bihar board class 10th score) चेक कर सकेंगे. राज्य भर के 1,525 केंद्रों पर 17 से 24 फरवरी के बीच 10वीं की परीक्षा (Bihar Board exam 2022) आयोजित की गई थी, जिसमें 16 लाख से ज्‍यादा छात्र उपस्थित हुए थे.

बता दें कि पेपर लीक के कारण मोतिहारी जिला में मैथ्‍स का पेपर दोबारा 24 मार्च को आयोजित कराया गया.

Follow updates here:

  • Mar 30, 2022 5:01 PM IST

    Bihar Board Result 2022 Live Updates: बिहार 10वीं के छात्रों (Class 10 students) को यदि बोर्ड रिजल्‍ट (board exam results) देखने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है या रिजल्‍ट में कोई त्रुटि होने पर उम्‍मीदवार बीएसईबी हेल्‍पलाइन (BSEB helpline) नंबर 0612 2230009 पर या info@biharboard.ac.in व biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क कर सकते हैं.

  • Mar 30, 2022 4:52 PM IST

    Bihar Board Result 2022 Live Updates: बिहार बोर्ड के अध‍िकारी ने तारीख की घोषणा कर दी है. पर‍िणाम कल 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा.

  • Mar 30, 2022 3:27 PM IST

    Bihar Board Result 2022 Live Updates: बिहार बोर्ड के अध‍िकारी ने तारीख की घोषणा कर दी है. पर‍िणाम कल 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा.

  • Mar 30, 2022 3:06 PM IST

    Bihar Board Result 2022 Live Updates: 28 मार्च को एक फेक वेबसाइट पर यह दावा किया जा रहा था क‍ि बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम (BSEB 10th Results 2022 Declared) जारी कर दिये गए हैं. इसकी वजह से छात्र हैरान थे. ऐसे में बोर्ड ने छात्रों से फेक और वायरल संदेशों से बचने को कहा है.

  • Mar 30, 2022 11:20 AM IST

    BSEB 10th Result 2022 : परीक्षा (BSEB 10th Exams 2022) में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में 30 फीसदी अंक हासिल करने होंगे. जिन उम्‍मीदवारों के अंक 30% से कम होंगे, उन्‍हें दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.

  • Mar 30, 2022 11:18 AM IST

    Bihar Board 10th Result 2022 Live Updates: बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 (Bihar Board 10th Exams 2022) का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए परिणाम की तारीखें जारी की जा सकती हैं. शाम 4 बजे तक बोर्ड (BSEB) इस लेकर कोई घोषणा कर सकता है.

  • Mar 30, 2022 10:38 AM IST

    Bihar Board 10th Result 2022 Live Updates: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम की घोषणा आज नहीं होगी. सूत्रों के अनुसार बोर्ड सबसे पहले इसके तारीख जारी करेगा और उसके आधार पर ही परिणाम की घोषणा करेगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.