BSEB Inter Admission 2018: बढ़ाई गई ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

12 जुलाई तक करा सकते हैं 11वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Published date india.com Updated: July 10, 2018 12:43 PM IST
BSEB Inter Admission 2018: बढ़ाई गई ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए तीसरी मेर‍िट ल‍िस्‍ट 15 सितंबर को जारी कर दी गई

BSEB Inter Admission 2018: अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर में एडमिशन का मौका आप चूूूक गए हैं तो अब आपके पास खुश होने का मौका है. क्योंकि इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 12 जुलाई कर दिया गया है. इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 9 जुलाई रखी गई थी.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्वीकार करने की तारीख बढ़ा दी है. बीएसईबी ने सोमवार को आखिरी तारीख 9 जुलाई से बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी है.

बता दें कि यह दाखिला प्रक्रिया साल 2018-2020 एकेडमिक ईयर के लिए चल रही है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सूबे के सभी इंटरमीडिएट स्तर के शिक्षण संस्थानों में OFSS सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

छात्र www.ofssbihar.in  पर जाकर ऑनलाइन 11वीं कक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि इंटरमीडिएट में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून को शुरू की गई थी. अब 12 जुलाई तक छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

Rajasthan Police Admit Card 2018 जारी, 14 और 15 जुलाई को परीक्षा, एग्जाम में बैठने से पहले जरूर जानें ये 10 बातें

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट www.ofssbihar.in  पर जाना होगा. यहां दिए गए इंटरमीडिएट एडमिशन लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म भरें.

आवेदन शुल्क:

छात्रों को आवेदन करने के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

Bihar Board 10th result 2018: मिलें, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने वाली Fantastic 4 से

कहां-कहां से कर सकते हैं आवेदन:

राज्य में 2,800 सहज वसुधा केंद्र बनाए गए हैं, जहां से छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकी पूरी लिस्ट ऑनलाइन दी गई है. इसके अलावा छात्र अपने घर के कंप्यूटर से, स्मार्ट मोबाइल आदि से भी आवेदन कर सकते हैं. इंटरनेट साइबर कैफे की मदद भी ले सकते हैं.

Help Desk:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में यदि छात्र को कोई परेशानी आती है तो वह बोर्ड द्वारा जारी किए गए हेल्प सेंटर नंबर 0612-2230009 पर कॉल कर सकता है. लेकिन हेल्प सेंटर सिर्फ वर्किंग डेज में ही सुबह 10:00 से शाम 5 बजे तक काम करेगा.

एजुकेशन और करियर की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए करियर न्यूज पर क्लिक करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.