पटना: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को जल्दी ही खुशखबरी मिलने वाली है. बिहार बोर्ड जल्द ही 12वीं परीक्षा के नतीजों को ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी करेगा. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 30 से 31 मई तक परिणामों की घोषणा कर सकता है. 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in के अलावा examresults.net पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.इससे पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि आज(26 मई) को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
BSEB RESULT 2018: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
1. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं.
2. ‘BSEB 12 Result 2018’ लिंक पर क्लिक करें.
3. जरूरी विवरण दें और सब्मिट करें.
4. रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.
BIHAR BOARD CLASS 12 RESULT 2018: SMS से ऐसे मंगाए रिजल्ट
छात्र BSEB 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिये भी मंगा सकते हैं. इसके लिए उन्हें यह कदम उठाना होगा…
साइंस के लिए:
SMS – BSEB12SROLLNUMBER – और उसे 56263 पर भेज दें.
कॉमर्स के लिए:
SMS – BSEB12CROLLNUMBER – और उसे 56263 पर भेज दें.
छोटी अंगुली और अंगूठे से लिखता है कॉपी, 10वीं में लाया 90.33% अंक
आर्ट्स के लिए:
SMS – BSEB12AROLLNUMBER – और उसे 56263 पर भेज दें.
बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर काफी कयास लगाए जा चुके हैं. इससे पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि बिहार बोर्ड रिजल्ट 14 से 16 मई के बीच जारी होगा. लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार छात्रों को 30 से 31 मई के बीच नतीजे मिल जाएंगे.
इस साल 12,07,986 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है और करीब 17.7 लाख छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में हिस्सा लिया. 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.