Bihar Board 12th Result 2018: जारी हुए नतीजे, SMS के जरिये ऐसे देखें अपना रिजल्ट

ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

Written by: Vandanaa Bharti
Updated: June 6, 2018, 4:47 PM IST

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपना रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट यहां देख सकते हैं. BSEB ने 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी 2018 तक आयोजित की थी. इस साल 12वीं की परीक्षा में 12.80 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसे राज्य के 1,384 सेंटर्स पर आयोजित किया गया था. BSEB ने रिजल्ट जारी करने से पहले मेरिट लिस्ट में आने वाले 100 छात्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया, जिसमें उनका IQ टेस्ट भी किया गया. इस सूची में आने वाले तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों की हैंडराइटिंग भी चेक की गई.

इन वेबसाइट्स पर देख पाएंगे रिजल्ट

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कई अन्य वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं. देखें, छात्र इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट देख सकते हैं:

1. biharboard.ac.in

2. bihar.indiaresults.com

3. examresults.net

4. results.gov.in

इस साल 10वीं परीक्षा में 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. वहीं 12वीं में करीब 12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 22 जून 2017 को जारी किया गया था, वहीं 12वीं का रिजल्ट 30 मई को घोषित किया गया था.

BIHAR BOARD CLASS 12 RESULT 2018: SMS से ऐसे मंगाए रिजल्ट

छात्र BSEB 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिये भी मंगा सकते हैं. इसके लिए उन्हें यह कदम उठाना होगा…

साइंस के लिए:
SMS – BSEB12SROLLNUMBER – और उसे 56263 पर भेज दें.

कॉमर्स के लिए:
SMS – BSEB12CROLLNUMBER – और उसे 56263 पर भेज दें.

आर्ट्स के लिए:
SMS – BSEB12AROLLNUMBER – और उसे 56263 पर भेज दें.

ऐसे देखें अपना रिजल्ट:

1. biharboard.ac.in पर लॉग इन करें.

2. India Results link पर क्लिक करें.

3. अपना रोल नंबर एंटर करें.

4. आप अपने नाम से भी रिजल्ट सर्च कर सकते हैं.

5. पिता और माता के नाम के साथ यह सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीन पर आया रिजल्ट आपका ही है.

6. पूरा विवरण एंटर करें और सब्मिट करें.

7. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

8. डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी जरूर लें.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.