Bseb 10th result 2018 date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 7 जून 2018 को इंटरमीडिएट या 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी थी. अब बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा या मैट्रिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा जल्द ही करने वाला है. बिहार बोर्ड 20 जून 2018 को 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. मैट्रिक परीक्षा के नतीजों का इंतजार करने वाले छात्रों का इंतजार बस तीन दिनों में खत्म हो जाएगा. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी करने की डेट का ऐलान 31 मई को ही कर दिया था.
इस साल 10वीं परीक्षा में 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. वहीं 12वीं में करीब 12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 22 जून 2017 को जारी किया गया था.
बिहार बोर्ड द्वारा अधिकारिक तौर पर जारी की गई सूचना के अनुसार 20 जून 2018 को 10वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. रिजल्ट की डेट तो कंफर्म है, लेकिन रिजल्ट किस समय जारी किए जाएंगे इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड 20 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नतीजे घोषित कर सकता है. छात्रों से अनुरोध किया जाता है कि क्योंकि नतीजे जारी किए जाने के समय को लेकर सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं, इसलिए वे बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार बने रहें.
5. पिता और माता के नाम के साथ यह सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीन पर आया रिजल्ट आपका ही है.
6. पूरा विवरण एंटर करें और सब्मिट करें.
7. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.
8. डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी जरूर लें.
BSEB Matric Result 2018 और BSEB Intermediate Result 2018 के प्रिंट आउट को छात्र प्रोविजनल रिजल्ट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. BSEB ने मैट्रिक की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की थीं. पिछले साल 22 जून को 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था. हो सकता है कि हेवी ट्रैफिक होने के कारण रिजल्ट अपलोड होने में वक्त लगे, इसलिए छात्रों से अनुरोध है कि वह धैर्य बनाए रखें. छात्रों को यह भी सुझाव दिया जाता है कि वह ताजा अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.