Bihar board matric result 2018: दोबारा जांच की गई 10वींं के टॉपर्स की कॉपी, आज से वेरिफिकेशन शुरू

इंटर के टॉपर्स की तरह ही मैट्र‍िक के टॉपर्स की कॉप‍ियां भी दोबारा जांच की गईं.

Published date india.com Published: June 17, 2018 4:46 PM IST
BSEB Bihar Board
BSEB बिहार बोर्ड

Bseb 10th result 2018 date: ब‍िहार बोर्ड आने वाली 20 तारीख को 10वीं के नतीजों की घोषणा कर देगा. लेकि‍न उससे पहले बोर्ड इस बात को सुन‍िश्‍च‍ित कर लेना चाहता है क‍ि ज‍िस र‍िजल्‍ट को वह जारी करने जा रहा है, उस पर कोई अंगुली ना उठा सके. इसलि‍ए, इंटर की तरह ही मैट्र‍िक में भी ज‍िन छात्रों के नाम टॉपर्स ल‍िस्‍ट में आए हैं, उनकी कॉप‍ियों की जांच दोबारा की गई. शन‍िवार को टॉपर्स की आंसर कॉपीज को जांच करने की प्रक्र‍िया खत्‍म हो गई. अब आज से यानी रव‍िवार 17 जून 2018 से टॉपर्स के फ‍िज‍िकल वेर‍िफ‍िकेशन का काम शुरू कर द‍िया गया है. दूध का जला छाछ भी फूंक कर पीता है और ब‍िहार बोर्ड के नतीजों पर यह कहावत ब‍िल्‍कुल सटीक बैठती है.

मेर‍िट ल‍िस्‍ट में आने के बावजूद र‍िजल्‍ट रुक सकता है

फ‍िज‍िकल वेर‍िफ‍िकेशन के महत्‍व का अंदाजा इस बात आप लगा सकते हैं क‍ि मेर‍िट ल‍िस्‍ट में आने वाला छात्र यद‍ि फ‍िज‍िकल वेर‍िफ‍िकेशन के लि‍ए नहीं पहुंचता है तो उसका र‍िजल्‍ट रोका जा सकता है. इस‍ल‍िए मेर‍िट लि‍स्‍ट आने वाले हर छात्र को बोर्ड के फ‍िज‍िकल वेर‍िफ‍िकेशन प्रोसेस के लि‍ए मौजूद रहना होगा. इंटर में कुछ छात्रों का र‍िजल्‍ट रोक द‍िया गया था.

Bihar Board Bseb 10th result 2018: मैट्रिक का रिजल्ट आने में बस 3 द‍िन बाकी, पढ़ें क‍िस समय जारी हो सकते हैं नतीजे

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हालांक‍ि बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का कहना है क‍ि छात्रों को इसके लि‍ए कम से कम एक सप्‍ताह का समय द‍िया जाना चाह‍िए. क्‍योंक‍ि छुट्ट‍ियां होने के कारण कई बार छात्र बाहर चले जाते हैं और समय पर नहीं पहुंच पाते.

कब आएंगे नतीजे

बता दें क‍ि इस बार ब‍िहार बोर्ड के 17 लाख से ज्‍यादा छात्र 10वीं नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. ब‍िहार बोर्ड मैट्र‍िक का र‍िजल्‍ट 20 जून को जारी कर देगा. र‍िजल्‍ट का समय फ‍िलहाल कंफर्म नहीं क‍िया गया है, लेकि‍न जानकारी के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे के बीच नतीजे जारी हो सकते हैं.

परीक्षा देने वाले छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं. छात्र bihar.indiaresults.com और examresults.net पर र‍िजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.