Bihar Board Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कल यानी 26 जून को मैट्रिक के नतीजे जारी कर देगा. इसके साथ ही 17 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा. हालांकि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 20 जून को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, लेकिन बीच में आंसर कॉपियों के गुम होने की रिपोर्ट आई. हालांकि इस बारे में बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया, लेकिन यह अंदाजा लगाया गया कि कॉपियों के गुम होने के कारण ही रिजल्ट आने में देरी हुई.
बता दें कि बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की थी. प्रैक्टिकल परीक्षा 22 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की गई थी. मैट्रिक परीक्षा 2018 को 1426 केंद्रों पर आयोजित किया गया था, इसमें 17 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.