BSEB 10th Result: रिजल्ट देखने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, पढ़ें

मंगलवार को सुबह 11 से 11.30 के बीच जारी होगा मैट्रिक का रिजल्ट

Published date india.com Updated: June 26, 2018 12:00 PM IST
BSEB 10th Result: रिजल्ट देखने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, पढ़ें
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Board Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही मैट्रिक के नतीजों की घोषणा करने वाला है. मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 17 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. BSEB बिहार बोर्ड क्लास 10वीं का रिजल्ट आज शाम 4.30 बजे ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जारी होने वाला है. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनेे रोलनंबर की जरूरत पड़ेगी. इसलिए अपना रोल नंबर तैयार रखें.

ये 5 बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए:

1. बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा इस साल 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की थी. प्रैक्टिकल परीक्षा 22 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की गई थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2. मैट्रिक परीक्षा 2018 को 1426 केंद्रों पर आयोजित किया गया था, इसमें 17 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए.

3. इस साल छात्रों को “cool off” टाइम दिया गया था. इस 15 मिनट के दौरान परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र पढ़ने और उसे समझने का समय दिया जाता है.

4. नीट परीक्षा की तर्ज पर ही बिहार बोर्ड ने भी परीक्षा में जूते और मोजे पर पाबंदी लगा दी थी.

5. इस साल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने पहली बार प्रश्नपत्र में 50% सवाल ऑब्जेक्टिव रखे थे.

ऐसे चेक करें मैट्रिक का रिजल्ट

1- www.biharboard.ac.in पर लॉग इन करें.

2- indiaresults.com पर क्लिक करें.

3- दिए गए लिंक पर अपना रोल नंबर एंटर करें.

4- परीक्षार्थी अपने नाम से भी 10वीं का रिजल्ट सर्च कर सकते हैं.

5- पिता और माता के नाम देखने के साथ यह सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीन पर आया रिजल्ट आपका ही है.

6- परीक्षार्थी अपना पूरा विवरण एंटर कर सब्मिट करें.

7- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

8- डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.