Bihar इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 कल से शुरू, इतने हजार बच्चे देंगे एग्जाम

बिहार बोर्ड की 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एग्जाम गाइडलाइन फॉलो करें. परीक्षा पहली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी.

Published date india.com Published: April 28, 2024 3:24 PM IST
Bihar इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 कल से शुरू, इतने हजार बच्चे देंगे एग्जाम

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड की 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एग्जाम गाइडलाइन फॉलो करें. परीक्षा पहली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी. इस परीक्षा में केवल वही बच्चे शामिल होंगे जो मेन परीक्षा में फेल हो गए थे. दोनों परीक्षाओं में इस बार 48,386 स्टूडेंट्स शामिल होंगे. जहां 22 हजार 200 लड़कियां कंपार्टमेंटल परीक्षा देंगी. वहीं 26 हजार 186 लड़के भी ये परीक्षा देंगे.

समय से पहले पहुंच जाएं एग्जाम सेंटर

इस परीक्षा को सही तरीके आयोजित करने के लिए डीएम और एसपी को कड़े निर्देश दिए गए हैं. पटना में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां पर करीब 3 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे. एग्जाम शुरू होने से पहले 30 मिनट से पहले पहुंच जाएं. परीक्षा में स्लीपर पहनकर ही जाए, क्योंकि जूता-मोजा में परीक्षा देने की अनुमति नहीं है.

बिहार बोर्ड रिजल्ट 23 मार्च को घोषित किया गया था. इस परीक्षा में 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 87 फीसदी रहा है. इसमें सबसे ज्यादा कॉमर्स के स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत है 94.88 रहा है. वहीं साइंस में 87.80 प्रतिशत, आर्ट्स में 86.15 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए है. इस बार बिहार बोर्ड में 12वीं कक्षा के टॉप 5 में 24 स्टूडेंट्स रहे हैं. इनमें साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स शामिल हैं. पटना के तुषार कुमार ने फर्स्ट रैंक, निशि सिन्हा ने सेकंड रैंक, तनु कुमारी ने थर्ड रैंक हासिल की.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.