Bihar OFSS Second cut-off list 2020 Released: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट एडमिशन की दूसरी लिस्ट, ये है चेक करने का डायरेक्ट लिंक  

Bihar OFSS Second cut-off list 2020 Released: उम्मीदवार जो इसके लिए आवेदन किए हैं, वे इस लिंक पर क्लिक करके आसानी से देख सकते हैं.

Published date india.com Updated: August 25, 2020 1:43 PM IST
Bihar OFSS Second cut-off list 2020 Released: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट एडमिशन की दूसरी लिस्ट, ये है चेक करने का डायरेक्ट लिंक  
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar OFSS Second cut-off list 2020 Released:बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (OFSS) 2020 की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है. जिन छात्रों ने BSEB इंटरमीडिएट प्रवेश (BSEB Intermediate Admissions) के लिए आवेदन किया है, वे ऑनलाइन कट ऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर देख सकते हैं.

बोर्ड (Bihar Board) ने 7 अगस्त, 2020 को पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी की थी. BSEB OFSS 2nd cut-off list 2020 उम्मीदवारों के लिए नामांकन 25 से 29 अगस्त, 2020 तक किया जाएगा. बिहार बोर्ड 29 अगस्त के बाद तीसरी मेरिट सूची जारी करेगा. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर क्लिक करके Bihar OFSS Second cut-off list 2020 देख सकते हैं.

छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (OFSS) छात्रों को राज्य के सभी 38 जिलों में बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) से संबद्ध और बिहार बोर्ड से मान्यता प्राप्त विभिन्न कॉलेजों / स्कूलों में आर्ट्स / साइंस / कॉमर्स / कृषि के इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों (Intermediate Courses) में प्रवेश ले सकते हैं.

Bihar OFSS Second cut-off list 2020 ऐसे करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.in पर जाएं.
मुखपृष्ठ पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां, “दूसरे चयन का विवरण कटऑफ प्रतिशत अंक – स्ट्रीम वार 2020” लिखा हो.
डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
उस जिले का चयन करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है और “शो” बटन पर क्लिक करें.
Bihar OFSS Second cut-off list 2020 डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.