BITSAT 2020 Slot Booking: BITS पिलानी ने एडमिशन स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया की शुरू, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

BITSAT 2020 Slot Booking: उम्मीदवार इस स्टेप्स को अपनाकर आसानी से स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं.

Updated: September 9, 2020, 1:37 PM IST

BITSAT 2020 Slot Booking: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी ने एडमिशन स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार BITS Pilani की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर एडमिशन स्लॉट बुक कर सकते हैं. स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को BITSAT पर जाकर उम्मीदवार लॉगिन पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा. BITSAT ऑनलाइन परीक्षा स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 सितंबर (शाम 5 बजे) है.

उम्मीदवार पसंदीदा स्लॉट्स का चयन करते समय, उम्मीदवारों को वरीयता के क्रम में इसे रखने की सलाह दी जाती है. सभी उम्मीदवारों को आवंटित तिथियों के भीतर BITS प्रवेश स्लॉट बुकिंग (BITSAT 2020 Slot Booking) को पूरा करना होगा अन्यथा अधिकारियों द्वारा अपने अनुसार आवंटन किया जाएगा. स्लॉट बुकिंग होने के बाद ही BITSAT 2020 का एडमिट कार्ड (BITSAT 2020 Admit Card) उपलब्ध होगा. BITSAT 2020 Admit Card 13 सितंबर 2020 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. BITSAT 2020 16, 17, 18, 21, 22 और 23 सितंबर, 2020 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा.

BITSAT 2020 के लिए ऐसे करें Slot Booking

BITS की आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाएं.
उम्मीदवार एडमिशन पेज पर जाएं.
उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन’ पर क्लिक करें.
‘ऑनलाइन टेस्ट बुकिंग सेंटर’ पर जाएं और ‘बुक करने के लिए यहां क्लिक करें’ पर क्लिक करें.
उम्मीदवारों को आवंटित टेस्ट शहर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.
उपलब्ध परीक्षा केंद्रों से उम्मीदवारों को अपनी पसंद का चयन करें.
तारीख और पाली का चयन करें.
‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
उम्मीदवारों को पुष्टिकरण मैसेज मिलेगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.