BITSAT Admit Card 2020 Released: BITS पिलानी ने जारी किया BITSAT 2020 का एडमिट कार्ड, इस Direct Link से करें डाउनलोड

BITSAT Admit Card 2020 Released: उम्मीदवार इस लिंक के जरिए आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Written by: Munna Kumar
Updated: September 13, 2020, 2:05 PM IST

BITSAT Admit Card 2020 Released: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) ने 13 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर BITSAT 2020 के लिए एडमिट कार्ड (BITSAT Admit Card 2020) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से एडमिट कार्ड 23 सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं. हॉल टिकट (BITSAT Hall Ticket 2020) विकल्प केवल उन छात्रों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने पहले अपना स्लॉट 10 सितंबर तक बुक किया है.

प्रवेश परीक्षा BITS, पिलानी, पिलानी परिसर, गोवा परिसर और हैदराबाद परिसर में इंजीनियरिंग के विभिन्न एकीकृत प्रथम डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. परीक्षा तीन घंटे की होगी और इसमें चार भाग होंगे, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान में 40 अंक, अंग्रेजी दक्षता और तार्किक तर्क में 25 अंक, गणित या जीव विज्ञान (बीफार्मा उम्मीदवारों के लिए) 45 अंकों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन होगा. प्रत्येक सही उत्तर में तीन अंक होते हैं.

BITSAT 2020 परीक्षा देश भर के विभिन्न संस्थानों, BITS के विभिन्न इंजीनियरिंग, B.Pharm पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1823/64046/login.html पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं.

BITSAT Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर जाएं.
BITSAT Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें .
आवेदन संख्या, लिंग, जन्म तिथि, ईमेल आईडी जैसे विवरण सबमिट करें.
हॉल टिकट (Hall Ticket) स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे.
इसे सहेजें और परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए एक प्रिंटआउट लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.