Board Exam को लेकर हो रहा तनाव? अपनाएं ये आसान Tips, बिना टेंशन आ जाएंगे अच्छे नंबर

Board Exam 2025: कुछ दिनों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जाएंगी. बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के दौरान आप कुछ टिप्स अपनाकर टेंशन को दूर भगा सकते हैं.

Published date india.com Published: January 15, 2025 5:34 PM IST
बोर्ड परीक्षा को लेकर हो रहा है तनाव तो अपना लें ये आसान से टिप्स,बिना किसी टेंशन के आ जाएंगे अच्छे नंबर
बोर्ड परीक्षा को लेकर हो रहा है तनाव तो अपना लें ये आसान से टिप्स,बिना किसी टेंशन के आ जाएंगे अच्छे नंबर

Board Exam 2025: देश भर में अलग-अलग Boards की परीक्षाएं कुछ दिनों में चालू हो जाएंगी. छात्रों ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. छात्र जब परीक्षा की तैयारी के आखिरी फेज में होते हैं तो उन्हें कई बातों का डर सताता है. अच्छे मार्क्स का टेंशन हमेशा उनके मन में बना रहा है. इसकी जवह से उनकी परीक्षा की तैयारी पर भी बुरा असर पड़ता है. हालांकि आप एक अच्छी रणनीति बनाकर अपने परीक्षा की तैयारी काफी अच्छे तरीके से कर सकते हैं. इसे लेकर हम आपको यहां कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं.

फॉलो करें ये टिप्स-

टाइम टेबल बनाएं: बोर्ड एग्जाम के समय छात्रों को चाहिए अपने लिये टाइम टेबल बनाना चाहिए. साथ ही पढ़ाई की एक रणनीति भी बनाएं. टाइब टेबल की मदद से आप अपने एग्जाम की तैयारी आसानी से कर सकते हैं. इससे आपको हर छोटी से छोटी एक्टिविटी को समय देना होगा.

छोटे-छोटे गोल बनाएं: टाइम टेबल के अनुसार हर रोज अपने लिए छोटे-छोटे गोल बनाएं. इससे आप बोर नहीं होंगे और आपकी तैयारी आसानी से हो जाएगी. छोटे-छोटे गोल बनाने से क्या होगा कि आप हर टॉपिक पर ध्यान दें पाएंगे.

रिवीजन करें: हम में से कई लोग होते हैं, जो पढ़ाई तो काफी अच्छी तरीके से कर लेते हैं, लेकिन पढ़ी हुई चीज का रिवीजन नहीं करते हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप जो भी पढ़ें उसका रिवीजन जरूर करें.

PYQ हल करें: अगर आप चाहते हैं कि बोर्ड एग्जाम में आपके अच्छे नंबर आएं तो पिछले कुछ सालों में पूछे गए सवालों को जरूर हल करें. इससे आपको एग्जाम के प्रश्न के पैर्टन के बारे में पता चलेगा. जिससे आपको अच्छे नंबर हासिल करने में मदद मिलेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.