BSEB Bihar Board 12th result 2018: Merit List में आए 100 छात्रों का वेरिफिकेशन पूरा, 6 जून को जारी होंगे नतीजे

ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर 6 जून को जारी होगा बिहार बोर्ड रिजल्ट

Written by: Vandanaa Bharti
Published: June 4, 2018, 8:58 AM IST

BSEB Bihar Board 12th result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने पिछले सप्ताह 12वीं की मेरिट लिस्ट में आने वाले 100 छात्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है. इन छात्रों का IQ टेस्ट भी किया गया. बिहार बोर्ड इंटमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 6 जून को ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जारी होने वाला है. ऐसे में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटरमीडिएट के नतीजों की तैयारी को अंतिम रूप देने का काम पूरा कर लिया है.

मेरिट लिस्ट में आने वाले सभी छात्रों का आईक्यू टेस्ट तो हुआ ही, साथ में मेरिट लिस्ट में आने वाले तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों की हैंडराइटिंग भी चेक की गई. इन छात्रों की राइटिंग को उनकी आंसर शीट से मैच किया गया और देखा गया कि कॉपियां उन्होंने ही लिखी हैं या नहीं.

बता दें कि मेरिट सूची में शामिल छात्रों को बोर्ड ऑफिस बुलाया गया था. यहां मौजूद छात्रों में अररिया, मोतिहारी, पूर्णिया आदि जिलों के छात्र शामिल थे.

इसके लिए बोर्ड ने अलग-अलग टीमें बनाई थीं. छात्रों का वेरिफिकेशन शुक्रवार से शुरू किया गया था. BSEB सूत्रों के अनुसार विशेषज्ञों की टीम ने छात्रों के बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की. दरअसल, पिछले साल इंटमीडिएट आर्ट्स स्ट्रीम का टॉपर गणेश कुमार ऊर्फ गणेश राम को उम्र में गड़बड़ी करने और नाम बदलने को लेकर गिरफ्तार किया गया था. वहीं साल 2016 की टॉपर रूबी राय ने पोलिटिकल साइंस को ‘प्रोडिगल साइंस’ बताकर सभी को चौंका दिया था. यही नहीं रूबी ने इसे खाना बनाने का विषय भी बताया था.

दोनों घटनाएं BSEB  के लिए शर्मनाक थीं. इस बार ऐसी स्थिति ना बने इसलिए BSEB  पहले से ही सतर्क है और हर कदम बहुत सावधानी से रख रहा है. रिजल्ट जारी करने से पहले ही टॉपर्स से की पूरी तरह जांच परख कर ली गई है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.