BSEB Class 10 Compartmental Exam Result 2018: 26.63% छात्र हुए पास

रविवार को परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए.

Published date india.com Published: September 3, 2018 10:30 AM IST
BSEB Class 10 Compartmental Exam Result 2018: 26.63% छात्र हुए पास
BSEB website

BSEB Class 10 Compartmental Exam Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कंटपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा. परीक्षा में पास होने वाली लड़कियों की संख्या जहां 15.7% रही वहीं 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने वाले लड़कों की संख्या 10.9% रही. बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बीएसईबी हेडक्वाटर में रविवार को नतीजों की घोषणा की.

Capture

Bihar Board Compartment 2018: BSEB ने जारी क‍िया 10वीं कंपार्टमेंट र‍िजल्‍ट, Biharboard.online पर देखें

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

साल 2017 में हुई 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में करीब 64.53% छात्र पास हुए थे. जबकि इस बार सिर्फ 26.63% छात्र ही पास हो सके हैं. इस बार कुल 1,56,030 छात्र फेल हो गए हैं, इसमें 1,01693 लड़कियां शामिल हैं. 2,334 परीक्षार्थियों के रिजल्ट को कुछ कारणों से रोक कर रखा गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.online पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच 311 केंद्रों पर आयोजित होने वाली कंपार्टमेंटल परीक्षा में इस साल कुल 2,16,455 छात्र शामिल हुए थे. बता दें कि बोर्ड परीक्षा में दो या एक विषय में फेल होने वाले छात्र ही कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठ सकते हैं.

बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा में पास होने वाले छात्र अब XI, 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं. छात्र OFSS (ऑनलाइन फेलिसिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स) के जरिये रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

कंपार्टमेंटल परीक्षा में पास होने वाले छात्र तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. तीसरी मेरिट लिस्ट 13 सितंबर को जारी की जाएगी. दाखिला प्रक्रिया 14 से 18 सितंबर तक चलेगी. इसके लिए छात्र 5 सितंबर से 8 सितंबर के बीच OFSS वेबसाइट www.ofssbihar.in के जरिये ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. छात्र न्यूनतम 5 और अधिकतम 20 संस्थानों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बिहार के 3,262 शैक्षणिक संस्थानों में साइंस (PCM और PCB), कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में दाखिला लिया जा सकता है.

आनंद किशोर ने कहा कि BSEB वेबसाइट पर उन छात्रों का रिजल्ट नहीं जारी किया गया है, जिन्होंने कंपार्टमेंट परीक्षा में रोल नंबर, प्रश्नपत्र का कोड आदि नहीं भरा है. ऐसे छात्रों के लिए पोर्टल 4 सितंबर से 6 सितंबर के बीच खुलेगा, ताकि करेक्शन किया जा सके.

एजुकेशन और करियर की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.