BSEB Bihar Board Class 10 Result: बस कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट, छात्र इन बातों का जरूर रखें ध्यान

बिहार बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in लॉन्च किया

Published date india.com Updated: June 26, 2018 4:02 PM IST
BSEB Bihar Board Class 10 Result: बस कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट, छात्र इन बातों का जरूर रखें ध्यान

बिहार बोर्ड के नतीजे अब बस कुछ देर में ही जारी होने वाले हैं. ऐसे में छात्रों से निवेदन है कि वह अपना रोल नंबर और जन्म तिथि तैयार रखें. बिहार बोर्ड के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कई अन्य थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भी देखी जा सकेगी. इसके अलावा छात्र एसएमएस और गूगल एप के जरिये भी अपना स्कोर देख सकते हैं.

अपना रिजल्ट देखने से पहले छात्रों को कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए:

1. 10वीं का रिजल्ट सिर्फ रिजल्ट ही नहीं है, बल्कि वह आपकी योग्यता के साथ-साथ उम्र का प्रमाण पत्र भी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2.BSEB 10th रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in जारी किया जाएगा. लेकिन यहां लॉग इन करने के बाद छात्रों को एक नये पेज bsebssresult.com/bseb/ पर अपना स्कोर मिलेगा. रोल कोड और रोल नंबर की मदद से छात्र अपना मार्क्स देख पाएंगे.

Bihar Board Class 10th result 2018: SMS के जरिये मोबाइल पर ऐसे चेक करें स्कोर

3. 10वीं का रिजल्ट जन्म तिथि का वैलिट प्रमाण पत्र माना जाता है, इसलिए रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद उसका प्रिंट लेना ना भूलें.

4. पिछले साल सिर्फ 52 प्रतिशत छात्र ही 10वीं की परीक्षा में पास हुए थे. इस साल बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है.

5. छात्र रिजल्ट चेक करने के दौरान spam links से बच कर रहें.

6. बिहार बोर्ड ने हाल ही में एक नई वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in लॉन्च की है. छात्र यहां अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Board Class 10th Result 2018: Google app के जरिये ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट

ऐसे चेक करें मैट्रिक का रिजल्ट

1- www.biharboard.ac.in पर लॉग इन करें.

2- indiaresults.com पर क्लिक करें.

3- दिए गए लिंक पर अपना रोल नंबर एंटर करें.

4- परीक्षार्थी अपने नाम से भी 10वीं का रिजल्ट सर्च कर सकते हैं.

5- पिता और माता के नाम देखने के साथ यह सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीन पर आया रिजल्ट आपका ही है.

6- परीक्षार्थी अपना पूरा विवरण एंटर कर सब्मिट करें.

7- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

8- डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी जरूर लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.