BSEB Bihar Board Exams 2019: मैट्रिक छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी, चेक करें

30 अक्टूबर तक कर सकते हैं डमी एडमिट कार्ड में सुधार

Published date india.com Published: October 26, 2018 4:25 PM IST
BSEB Bihar Board Exams 2019: मैट्रिक छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी, चेक करें

BSEB Bihar Board Exams 2019: BSEB या बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10 के मैट्रिक स्टूडेंट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इसके साथ ही BSEB ने इस डमी एडमिट कार्ड में ऑनलाइन सुधार के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

डमी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है और साल 2019 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार अपना डमी एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं और यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की जानकारी गलत दी गई है तो उसमें सुधार कर सकते हैं.

UP JEE 2019: UP पॉलिटेक्निक परीक्षा 2019 की तारीख घोषित, चेक करें यहां

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

BSEB डमी एडमिट कार्ड में सुधार की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 2018 है. उम्मीदवार डमी एडमिट कार्ड में जो बदलाव कर सकते हैं, उसमें प्रमुखत: छात्र का नाम, पिता/माता का नाम, जन्म तिथि, जाति, श्रेणी, लिंग, फोटो और विषय हैं. अगर इनमें से कोई भी जानकारी डमी कार्ड में गलत है, तो विद्यार्थी उसमें सुधार कर सकते हैं और सुधार करने के बाद उसे submit कर दें और अपने हस्ताक्षर के साथ स्कूल के प्रिंसिपल के पास भी जमा कर दें.

एजुकेशन और करियर की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए करियर न्यूज पर क्लिक करें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.