BSEB Board Class 10th Matric Results 2018: 10 मई को नहीं, अब इस तारीख को जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

इससे पहले 10 मई 2018 को जारी होने वाला था बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Published date india.com Updated: May 10, 2018 11:51 AM IST
BSEB Bihar Board
BSEB बिहार बोर्ड

BSEB Board Class 10th Matric Results 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बहुत जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 10वीं का रिजल्ट आज यानी 10 मई को रिलीज नहीं किया जाएगा. दरअसल इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 10 मई को ही जारी कर देगा. लेकिन अधिकारियों ने इसे गलत बताया है. अधिकारियों के अनुसार 10वीं के नतीजे 10 मई को घोषित नहीं किए जाएंगे. यहां तक कि नतीजों की घोषणा मई में होगी ही नहीं, इसेे अगले महीने जून में जारी किया जाएगा.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार BSEB के पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर राजीव डूबे ने इसकी पुष्टि की है कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पहले जारी करेगा. 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. हो सकता है कि 12वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी कर दिया जाए. लेकिन 10वीं का रिजल्ट जून में ही जारी किया जाएगा.

बिहार बोर्ड के तहत 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर चेक कर सकते हैं. इस साल 17.70 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

CBGSE Result 2018: 98.40% के साथ 12वीं के शिव कुमार पांडेय ने किया टॉप, देखें Toppers List

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट

indiaresults.com

examresults.net

BSEB BOARD RESULTS 2018: ऐसे चेक करें

1. biharboard.ac.in पर जाएं.

2. होमपेज पर दिए गए लिंक ‘Bihar BSEB Class 10 Matric Results 2018’ पर क्लिक करें.

3. अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल भरें.

4. Submit करें.

5. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.

6. डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.