बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्दी ही कक्षा 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर सकता है. परीक्षा नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. BSEB ने कक्षा 10वीं मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की थी. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 22 जनवरी से 24 जनवरी 2018 तक आयोजित की गई थीं.
इन वेबसाइट्स पर देख पाएंगे रिजल्ट
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कई अन्य वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं. देखें, छात्र इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट देख सकते हैं:
इस साल 10वीं परीक्षा में 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. वहीं 12वीं में करीब 12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 22 जून 2017 को जारी किया गया था, वहीं 12वीं का रिजल्ट 30 मई को घोषित किया गया था.
BIHAR BOARD CLASS 12 RESULT 2018: SMS से ऐसे मंगाए रिजल्ट
छात्र BSEB 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिये भी मंगा सकते हैं. इसके लिए उन्हें यह कदम उठाना होगा…
साइंस के लिए:
SMS – BSEB12SROLLNUMBER – और उसे 56263 पर भेज दें.
कॉमर्स के लिए:
SMS – BSEB12CROLLNUMBER – और उसे 56263 पर भेज दें.
आर्ट्स के लिए:
SMS – BSEB12AROLLNUMBER – और उसे 56263 पर भेज दें.
ऐसे देखें अपना रिजल्ट:
1. biharboard.ac.in पर लॉग इन करें.
2. India Results link पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर एंटर करें.
4. आप अपने नाम से भी रिजल्ट सर्च कर सकते हैं.
5. पिता और माता के नाम के साथ यह सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीन पर आया रिजल्ट आपका ही है.
6. पूरा विवरण एंटर करें और सब्मिट करें.
7. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.
8. डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी जरूर लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.