Bihar Board 10th Results 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, BSEB 10वीं का रिजल्ट संभवत: कल यानी 26 मई को जारी कर सकता है. नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. सूत्रों की मानें तो BSEB Class 10 Results कल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन अधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है. परीक्षा देने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड ने ग्रेस मार्क्स और पासिंग मार्क्स को लेकर भी सूचना जारी की है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर वह भी चेक कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें BSEB Class 10 Results
1. biharboard.ac.in पर लॉग इन करें.
2. India Results link पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर एंटर करें.
4. आप अपने नाम से भी रिजल्ट सर्च कर सकते हैं.
5. पिता और माता के नाम के साथ यह सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीन पर आया रिजल्ट आपका ही है.
6. पूरा विवरण एंटर करें और सब्मिट करें.
7. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.
8. डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट भी जरूर लें.
BSEB Matric Result 2018 और BSEB Intermediate Result 2018 के प्रिंट आउट को छात्र प्रोविजनल रिजल्ट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. BSEB ने मैट्रिक की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की थीं. पिछले साल 22 जून को 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया था. हो सकता है कि हेवी ट्रैफिक होने के कारण रिजल्ट अपलोड होने में वक्त लगे, इसलिए छात्रों से अनुरोध है कि वह धैर्य बनाए रखें. छात्रों को यह भी सुझाव दिया जाता है कि वह ताजा अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें.
CBSE Result 2018: इस सप्ताह नहीं आ रहा 12वीं का रिजल्ट, जानें तारीख और समय
इन वेबसाइट्स पर देख पाएंगे रिजल्ट
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कई अन्य वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं. देखें, छात्र इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट देख सकते हैं:
इस साल 10वीं परीक्षा में 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. वहीं 12वीं में करीब 12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 22 जून 2017 को जारी किया गया था, वहीं 12वीं का रिजल्ट 30 मई को घोषित किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.