By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Bsnl Recruitment 2019 Direct Recruitment Of 198 Posts Of Junior Telecom Officer How To Apply Online
BSNL Recruitment 2019: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 198 पदों पर सीधी भर्ती, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
बीएसएनएल जेटीओ (जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर) के पद के लिए ये सीधी भर्ती है जो गेट 2019 के स्कोर व इंटरव्यू पर आधारित होगी
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल भर्ती 2019) ने 198 जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. अगर आप इस BSNL भर्ती 2019 में आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन. बीएसएनएल भर्ती 2019 अधिसूचना में, बीएसएनएल टेलीकॉम PSU ने जेटीओ पदों के लिए 198 नौकरी की रिक्तियों की घोषणा की है. आपको बता दें कि बीएसएनएल जेटीओ (जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर) के पद के लिए ये सीधी भर्ती है जो गेट 2019 के स्कोर पर आधारित होगी.
BSNL जॉब का ब्योरा
पद का नाम: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO)
रिक्तियों की संख्या: 198
वेतनमान: 16400 – 40500 रूपये
रिक्ति विवरण
सिविल – 132 पद
विद्युत् – 66 पद
शैक्षिक योग्यता- आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को इलेक्ट्रिकल / सिविल इंजीनियरिंग में BE / B.Tech या समकक्ष और GATE 2019 क्वालिफाइड होना चाहिए.
आयु सीमा- 18 से 30 वर्ष उम्र के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि दिनांक 12.03.2019 को उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम अथवा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
नियुक्ति का स्थान- इस जॉब/बीएसएनएल भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को संपूर्ण भारत में नियुक्त किया जाएगा.
चयन प्रक्रिया- चयन Gate 2019 के स्कोर और साक्षात्कार पर आधारित होगा.
आवेदन शुल्क- ओसी / ओबीसी के लिए 1000 रूपये & अनुसूचित जाति / जनजाति के लिए 500 रूपये परीक्षा शुल्क होगा जिसका भुगतान अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकेंगे.
BSNL की वेबसाईट पर ऐसे करें आवेदन
पद के लिए योग्य उम्मीदवार bsnl की वेबसाइट http://www.bsnl.co.in के माध्यम से 11.02.2019 से 12.03.2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
-आधिकारिक वेबसाइट http://www.bsnl.co.in/ पर लॉग ऑन करें
-होमपेज पर, ‘About Us’ में जाकर ‘HRD’ टैब पर क्लिक करें
-नया पेज खुल जाएगा इसके बाईं ओर Jobs category में जाएं
-फिर, ‘ऑनलाइन पंजीकरण’ पर क्लिक करें
-आवेदन पत्र भरने से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
-आवेदन पत्र में निर्धारित कॉलम में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें
-Submit बटन पर क्लिक करें

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि 11 फरवरी 2019 यानि आज से
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है 12 मार्च 2019
महत्वपूर्ण लिंक
विज्ञापन लिंक- http://www.bsnl.co.in/opencms/bsnl/BSNL/
ऑनलाइन आवेदन करें- http://www.bsnl.co.in/
आधिकारिक वेबसाइट- http://www.bsnl.co.in/
टेलीफोन नंबर – 011 – 23710284/23352491
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें