By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Career Hindi
- Bssc 2020 1st Inter Level Cc Mains Exam Extended Date To Apply And Process Career News 16 April
BSSC 1st Inter Level CC Exam 2020 के लिए आवेदन करने की बढ़ी डेट, इस प्रोसेस से करें अप्लाई
उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाकर नए नोटिफिकेशन को देखकर आवेदन कर सकते हैं.
BSSC 1st Inter Level CC Mains Exam 2020: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने BSSC 1st इंटर स्तरीय CC मेन्स परीक्षा 2020 के लिए अप्लाई नहीं किया हैं, वे बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाकर नए नोटिफिकेशन को देखकर फॉर्म भर सकते हैं.
कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति के कारण आयोग ने BSSC 1st Inter Level CC Exam 2020 के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा जारी संक्षिप्त नोटिफिकेशन के अनुसार, ऐसे सभी उम्मीदवार जो मेन्स परीक्षा के लिए योग्य हैं, वे अपना ऑनलाइन आवेदन 03 मई 2020 तक जमा कर सकते हैं.
बता दें कि इससे पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2020 थी. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2020 थी. अब उम्मीदवार 01 मई 2020 तक अपनी परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं. वे सभी उम्मीदवार जो प्रीलिम्स की परीक्षा पास कर चुके हैं, वे 03 मई 2020 या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे करें BSSC 1st Inter Level CC Mains Exam 2020 के लिए आवेदन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाएं.
मुख पृष्ठ पर उपलब्ध सूचना बोर्ड अनुभाग पर जाएँ.
मुख पृष्ठ पर प्रदर्शित Adv. No.06060114(1st Inter Level Combined Competitive(mains) Exam-2014) के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना लिंक पर क्लिक करें.
शॉर्ट नोटिस की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी.
आप इस शॉर्ट नोटिस का प्रिंट आउट ले सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.
Also Read:
-
Railway jobs: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, RRB ने निकाली बंपर भर्ती, जानिए कब और कैसे अप्लाई करना है
-
Sarkari Naukri: 8वीं–10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, मिलेगी तगड़ी सैलरी... यहां करें अप्लाई
-
High Salary Sarkari Naukri: देश की 5 सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरियां कौन सी हैं? जानें किन जॉब्स में होती है सबसे ज्यादा कमाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें