Cat 2024 Registration Process Starts Apply At Iimcat Ac In Till September 13
CAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, 13 सितंबर तक करें अप्लाई
CAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू कर दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर 13 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं.
CAT 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2024 है. CAT 2024 का आयोजन 24 नवंबर 2024 को होगा. एडमिट कार्ड 5 नवंबर 2024 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.
CAT 2024 के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता क्या है?
CAT 2024 के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है:
सामान्य वर्ग: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
एससी और एसटी वर्ग: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
ग्रेजुएशन की फाइनल ईयर में पढ़ने वाले छात्र: वे भी आवेदन कर सकते हैं.
170 शहरों में होगा CAT 2024 का आयोजन
कैट 2024 के लिए एग्जाम सेंटर्स में बढ़ोतरी की गई है. इस साल कैट का आयोजन देशभर में 170 शहरों में किया जाएगा. वहीं पिछले साल 167 शहरों में किया गया था. आवेदन फॉर्म भरने के दौरान उम्मीदवार 5 शहरों का चयन कर सकते हैं, जो कि पहले 6 का कर सकते थे. कैट 2024 में अहमदाबाद, अमृतसर, बैंगलोर, बोधगया, कलकत्ता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझीकोड, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरुचिरापल्ली, उदयपुर, विशाखापत्तनम, आदि मैनेजमेंट कॉलेज शामिल होंगे.
CAT 2024 का आवेदन शुल्क कितना है?
इस साल CAT 2024 के लिए आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है. पहले सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2400 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है. आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी नीचे दी गई है-
जनरल- 2500 रुपये
ओबीसी- 2500 रुपये
ईडब्ल्यूएस- 2500 रुपये
एससी- 1250 रुपये
एसटी- 1250 रुपये
दिव्यांग- 1250 रुपये
CAT 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
वहां होम पेज पर मौजूद CAT 2024लिंक पर क्लिक करें.
वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें.
मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें.
CAT 2024 के अप्लाई के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.