CBSE 10th Board Result 2021 Date & Time: कल जारी हो सकता है CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Written By: India.com Hindi News Desk Updated by: Munna Kumar
Updated Date:August 1, 2021 9:22 AM IST

CBSE 10th Board Result 2021 Date & Time: छात्र CBSE की वेबसाइट पर दिए गए तीन सीधे लिंक पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

CBSE 10th Board Result 2021 Date & Time: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले सप्ताह कक्षा 10वीं का रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) जारी कर सकता है. संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) कल यानी सोमवार 2 अगस्त को जारी किया जा सकता है. लेकिन रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) की तारीख को लेकर अभी तक को आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. छात्र जो इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किए हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) चेक कर सकते हैं.

Advertising
Advertising

इसके अलावा रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) जारी होने के बाद सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी चेक कर सकते हैं. इससे पहले  CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने शुक्रवार (30 जुलाई) को कहा था कि बोर्ड अब अगले सप्ताह तक CBSE कक्षा 10 वीं का रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) घोषित करने पर काम करेगा. CBSE ने एक योजना बनाई है जिसमें एक से अधिक परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके आधार पर भविष्य में रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) समय पर दिया जाएगा.

भारद्वाज ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, "हम आज से 10वीं कक्षा के रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) पर काम करना शुरू कर देंगे और अगले सप्ताह तक इसे जारी करने की कोशिश करेंगे." उन्होंने आगे कहा, "हमने एक योजना बनाई है जिसमें हम एक से अधिक परीक्षा आयोजित करेंगे. उन नंबरों के आधार पर हम भविष्य में किसी भी महामारी जैसी स्थिति के मामले में समय पर परीक्षा रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) देने में सक्षम होंगे."

CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए मूल्यांकन मानदंड 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन और स्कूलों द्वारा किए गए 80 अंकों के बाहरी मूल्यांकन पर आधारित है. इसका मतलब है कि कक्षा 10 के रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) वर्ष के दौरान स्कूलों द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं / परीक्षाओं में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर प्राप्त किए जाएंगे. छात्र CBSE की वेबसाइट पर दिए गए तीन सीधे लिंक पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. वेबसाइट पर उच्च ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए तीन लिंक सक्रिय किए गए थे. इनमें cbseresults.nic.in, cbse.gov.in और DigiLocker की वेबसाइट-digilocker.gov.in शामिल हैं.

CBSE 10th Board Result 2021 ऐसे करें चेक

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.

इस लिंक पर क्लिक करें जहां CBSE 10th Board Result 2021 लिखा हो.

आवश्यक विवरण दर्ज करें.

आपका CBSE 10th Board Result 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

डाउमलोड करें भविष्य के संदर्भ के सेव करें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें