CBSE 10th Compartment Result 2022: सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Written By: Avinash Rai Updated by: Avinash Rai
Updated Date:September 9, 2022 2:06 PM IST

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि इत्यादि दर्ज करना होगा. बता दें कि सीबीएसई की 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 23 से 29 अगस्त के बीच किया गया था.

CBSE 10th Compartment Result 2022: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया है. परीक्षार्थी जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि इत्यादि दर्ज करना होगा. बता दें कि सीबीएसई की 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 23 से 29 अगस्त के बीच किया गया था. वहीं बुधवार को 12वीं कंपार्मेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है. बता दे कि सीबीएसई की कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट को 22 जुलाई को घोषित किया गया था.

Advertising
Advertising

CBSE 10th Compartment Result 2022: कैसे देखें रिजल्ट

- सीबीएसई रिजल्ट देखने के लिए पहले अधिकारिक वेबसाइट rsults.cbse.nic.in पर जाएं.

- अब होमपेज पर Class 10 Compartment Exam Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें.

- अब लॉगइन डिटेल्स भरें और सबमिट करें.

- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.

अन्य तरीकों से चेक करें रिजल्ट

उमंग ऐप से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उमंग ऐप खोले. यहां रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनी वैलिड ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें