EnglishHindi

CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, cbseresults.nic.in पर लिंक एक्टिव, 10वी में भी लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. बोर्ड छात्र इसके आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Written By: Priya Gupta
Updated: May 12, 2023 2:12 PM IST

CBSE Board 10th Result 2023: सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. बोर्ड छात्र इसके आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए छात्रों को एग्जाम रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. जिन विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट लगा है, उन्हें पास होने के लिए एक और अवसर दिया जाएगा. इसके लिए सीबीएसई (CBSE 10th Result 2023) अलग से कंपार्टमेंट एग्जाम कंडक्ट करवाएगी. सीबीएसई टॉपर 2023 का नाम जल्द ही घोषित किया जाएगा.

Advertising
Advertising

CBSE 10th Result 2023 link 

How to Check CBSE Board 10th Result 2023

1. सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल results.cbse.nic.in पर जाएं.

2. CBSE 10th Board Result पर क्लिक करें.

3. छात्र एग्जाम रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.

4. गेट मार्क्स’ पर क्लिक करें.

5. स्क्रीन पर मार्क्स दिखेगा.

6. इसका स्क्रीनशोट लेकर संदर्भ के तौर पर रख लें.

सीबीएसई रिजल्ट पास प्रतिशत

CBSE 10th Board 2023 में कुल 21,86,710 छात्रों ने परीक्षा दिया था. जिनमें से फीसद बच्चे पास हुए. पिछले साल 94.40 प्रतिशत बच्चों ने 10वीं की परीक्षा पास की थी. Trivandrum के 99.91 प्रतिशत बच्चों ने बाजी मारी. इसी के साथ सबसे ज्यादा बच्चे इसी शहर में पास हुए. लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25 और लड़कों का 92.27 प्रतिशत है.

जवाहर नवोदय विद्यालय इस साल भी आगे

सीबीएसई परीक्षा में नवोदय विद्यालय का रिजल्ट अच्छा रहा है. उसके बाद केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट शानदार रहा है.  हर साल की तरह इस साल भी दोनों स्कूलों ने कमाल का रिजल्ट किया है. नवोदय का रिजल्ट 99.14 रहा है औऱ केवी का 98 प्रतिशत रहा. वहीं प्राइवेट स्कूलों का 95.27 रहा है और अन्य सरकारी स्कूलों का 93.86 प्रतिशक रहा है.

यहां से भी चेक कर सकते हैं सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

Umang app,

cbse.gov.in,

results.digilocker.gov.in

इन स्टेट का रिजल्ट है बेस्ट

Trivandrum- 99.91

Bengaluru- 99.18

Chennai- 99.14

Ajmer- 97.27

Pune- 96.92

Patna- 94.57

Prayagraj- 92.55

Noida- 92.50

Bhopal- 91.24

Delhi west- 90.67

लेटेस्ट वीडियो

और देखें