CBSE 12th Board Result 2021 Date: CBSE बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट को लेकर दिया ये लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होगा जारी

Written By: India.com Hindi News Desk Updated by: Munna Kumar
Updated Date:July 21, 2021 4:45 PM IST

CBSE 12th Board Result 2021 Date: समय सीमा को पूरा करने और स्कूलों की सहायता के लिए बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 21 जुलाई को राजपत्रित अवकाश पर अपने कार्यालय खुले रखे थे.

CBSE 12th Board Result 2021 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) को अंतिम रूप देने की समयसीमा बढ़ा दी है. इससे पहले बोर्ड (CBSE Board) ने स्कूलों को 22 जुलाई तक अंकों को अंतिम रूप देने के लिए कहा था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया है. बोर्ड (CBSE Board) ने कहा, "अभी तक, यह देखा गया है कि स्कूल पूरी क्षमता के साथ अपने डेटा को अंतिम रूप दे रहे हैं. हालांकि, अंतिम तिथि तेजी से आ रही है और इसमें शामिल शिक्षक तनाव में हैं, घबरा रहे हैं और गलतियाँ कर रहे हैं और इन्हें सुधारने के लिए CBSE को अनुरोध भेज रहे हैं."

Advertising
Advertising

CBSE ने प्रधानाचार्यों को लिखे एक पत्र में भी कहा, "CBSE समय की कमी, स्कूलों और शिक्षकों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में अच्छी तरह से जानता है. इसलिए CBSE ने अंतिम तिथि 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई करने का फैसला किया है. इसके अलावा यह अनुरोध किया जाता है कि स्कूल किसी भी अंतिम मिनट की भीड़ से बचने के लिए मॉडरेशन पूरा करके रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) संकलन की दिशा में काम करना जारी रखें."

बोर्ड (CBSE) ने कहा है कि यदि कोई स्कूल मॉडरेशन पूरा करने के लिए छोड़ दिया जाता है, तो ऐसे स्कूलों का रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) अलग से घोषित किया जाएगा. समय सीमा को पूरा करने और स्कूलों की सहायता के लिए बोर्ड ने आज यानी 21 जुलाई को राजपत्रित अवकाश पर अपने कार्यालय खुले रखे थे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें