CBSE 12th Board Result 2021 Date: CBSE बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट को लेकर जारी किया ये लेटेस्ट जानकारी, जानें तमाम डिटेल
CBSE 12th Board Result 2021 Date: CBSE 31 जुलाई तक फाइनल रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है.
CBSE 12th Board Result 2021 डेट
CBSE 12th Board Result 2021 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने संबद्ध स्कूलों को आज यानी 21 जुलाई को ईद पर काम करने के लिए कहा है, ताकि कक्षा 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) की समय सीमा को पूरा किया जा सके. कक्षा 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) के लिए अंक जमा करने की समय सीमा कल 22 जुलाई है. सभी स्कूल 10वीं, 12वीं का रिजल्ट (CBSE 10th, 12th Board Result 2021) तैयार करने में लगे हैं. बोर्ड (CBSE Board) ने एक सर्कुलर में कहा, "अंतिम तिथि को पूरा करने और रिजल्ट को अंतिम रूप देने में स्कूलों की सहायता के लिए" क्षेत्रीय कार्यालय, CBSE और परीक्षा विभाग ईद पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काम करेंगे.
CBSE कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQ) के उत्तर भी जारी करेगा और आज दोपहर 12 बजे तक स्कूलों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान करेगा. बोर्ड (CBSE Board) ने कहा, “यह आगे सूचित किया गया है कि CBSE को ई-मेल / व्हाट्सएप आदि के माध्यम से स्कूलों से कुछ प्रश्न और अनुरोध भी प्राप्त हुए हैं. इस संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न विकसित किए जा रहे हैं और उम्मीद है कि यह सभी स्कूलों को 12.00 बजे तक प्रदान किए जाएंगे, ताकि स्कूल उचित कार्रवाई कर सकें."
CBSE 31 जुलाई तक फाइनल रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है. बोर्ड (CBSE Board) ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) जमा करने के लिए 16 जुलाई को एक पोर्टल खोला था. पोर्टल 22 जुलाई तक खुला रहेगा. बोर्ड (CBSE Board) ने इससे पहले कहा था कि हालांकि, जो भी स्कूल 22 जुलाई के भीतर अंक अपलोड करने में असमर्थ हैं, उनका रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) 31 जुलाई के बाद अलग से घोषित किया जाएगा.
इस बीच, CBSE ने अभी तक इस साल कक्षा 10वीं के रिजल्ट (CBSE 10th Board Result 2021) जारी करने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है. कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा दो बार स्थगित की जा चुकी है. इससे पहले रिजल्ट 20 जून को रिलीज़ किया जाना था और बाद में इसे 20 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था लेकिन इसे फिर से टाल दिया गया है. बोर्ड द्वारा अंतिम तिथि की घोषणा करना अभी बाकी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें