Hindi

CBSE 12th Board Result 2021: CBSE बोर्ड आज 2 बजे जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें आसानी से चेक

Written By: India.com Hindi News Desk Updated by: Munna Kumar
Updated Date:July 30, 2021 10:52 AM IST

CBSE 12th Board Result 2021: सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (Result) चेक कर सकते हैं.

CBSE 12th Board Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी 30 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 2 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) जारी करेगा. छात्र जो इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) देख सकते हैं. देशभर में कोविड-19 संकट के मद्देनजर परीक्षा रद्द कर दी गई थी, इसलिए छात्रों को उनके रोल नंबर के साथ कोई एडमिट कार्ड नहीं मिला और अब बोर्ड ने रोल नंबर तक पहुंचने के लिए विंडो को सक्रिय कर दिया है. रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result 2021) वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी.

Advertising
Advertising

छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) देख सकते हैं. रोल नंबर चेक करने के लिए छात्रों को cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और लॉगिन क्रेडेंशियल डालना होगा.

CBSE 12th Board Result 2021 ऐसे करें चेक

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

उस लिंक पर क्लिक करें , जहां CBSE 12th Board Result 2021 लिखा हो.

अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें.

आपका CBSE 12th Board Result 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

CBSE 12th Board Result 2021 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें.

CBSE 12th Board Result 2021 इस Alternative Ways से करें चेक

CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result 2021) आधिकारिक वेबसाइट – cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov पर भी अपना रिजल्ट (CBSE 12th Board Result 2021) चेक कर सकेंगे. CBSE 2021 के नतीजे डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे. साथ ही रिजल्ट SMS,IVRS और UMANG App के माध्यम से भी देख सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें