Written By: Priya Gupta
Updated: May 12, 2023 12:01 PM IST
CBSE 12th Result 2023: लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. साथ ही रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं. इस बार 12वीं में 7.57 % छात्रों को कंपार्टमेंट लगा है. पिछली साल के मुकाबले इस साल 5.38 प्रतिशत रिजल्ट कम रहा है. टॉपरों के नाम फिलबाल घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन थोड़ी ही देर में टॉपर के नाम जारी किए जाएंगे. सीबीएसई रिजल्ट में नवोदय विद्यालय के स्टूडेंट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है. वहीं तीसरे नंबर पर केंद्रीय विद्यालय से के स्टूडेंट्स रहे हैं.
1. सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल results.cbse.nic.in पर जाएं.
3. 12वीं कक्षा के छात्र CBSE 12th Board Result पर क्लिक करें.
2. छात्र एग्जाम रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
3. गेट मार्क्स’ पर क्लिक करें, स्क्रीन पर मार्क्स दिखेगा.
5. इसका स्क्रीनशोट लेकर संदर्भ के तौर पर रख लें.
https://vodakm.zeenews.com/vod/INDIA_COM/CBSE_Results.mp4/CBSE_Results.mp4
CBSE 12वीं में 87.33 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं. CBSE बोर्ड में 16728 स्कूलों में एग्जाम हुआ था. CBSE बोर्ड के लिए 6759 एग्जाम सेंटर बने थे. CBSE 12th Board 2023 में कुल 16,96,770 छात्रों ने परीक्षा दिया था. जिसमें से 13.30 लाख बच्चे पास हुए है.
दिल्ली वेस्ट में 93.24 फीसद बच्चे पास हुए हैं. दिल्ली ईस्ट से 91.50 फीसद बच्चे पास हुए. पटना से 85.47 प्रतिशत बच्चे पास हुए. नोएडा से 80.36 प्रतिशत बच्चे पास हुए. प्रयागराज से 78.05 प्रतिशत बच्चे पास हुए.