CBSE ने 9वीं और 11वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, जल्द करें आवेदन
CBSE ने क्लास 9 और 11 के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 9 और 11 के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने अबतक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें. रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर तक बढाई गई है, वहीं लेट फीस के साथ स्टूडेंट्स 26 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. तारीख आगे बढ़ाने को लेकर सीबीएसई (CBSE Exam 2024) ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है.
CBSE ने जारी किया था नोटिस
सीबीएसई ने नोटिस में कहा है कि, स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं. स्कूलों से प्राप्त विभिन्न अभ्यावेदन पर विचार करते हुए, कक्षा 9, 11, 2023-24 के पंजीकरण डेटा जमा करने का कार्यक्रम बढ़ाया गया है. साथ ही सीबीएसई ने कहा है कि वह परीक्षा की समय पर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तुत उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) में विषय में बदलाव पर विचार नहीं करेगा.
सीबीएसई ने याद दिलाया कि शुरुआती सर्कुलर में यह बात बताई गई है कि स्कूलों को छात्रों और विषयों का विवरण सावधानीपूर्वक जमा करना होगा क्योंकि बाद में उन्हें बदला नहीं जाएगा. “इसके बाद, सीबीएसई ने 17 अगस्त, 6 सितंबर, 20 सितंबर और 26 सितंबर को 4 रिमाइंडर जारी किया है, जिसमें स्कूलों को अपना डेटा पूरा करने और एलओसी में छात्रों और विषयों के विवरण सही ढंग से भरने के लिए याद दिलाया गया था. इसके बाद, यह भी जानकारी दी गई थी कि एलओसी जमा करने के बाद विषय सुधार पर किसी भी तरह से विचार नहीं किया जाएगा.
सीबीएसई बोर्ड 2024 परीक्षा कब से है?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट फिलहाल जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस महीने तक डेटशीट जारी कर दी जाएगी. हालांकि कई स्टेट बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दी है. हर साल परीक्षा की तारीखों ये अनुमान लगाया जा सकता है कि परीक्षा मार्च-अप्रैल से शुरू होगी. स्टूडेंट्स अपनी तैयारी तेज कर लें क्योंकि ज्यादा समय नहीं बचा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें