CBSE Announces Class 12th Results: SMS और ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं कक्षा 12वीं का रिजल्ट, बस करना होगा यह काम
CBSE Announces Class 12th Results: लंबे समय से परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट (CBSE Class 12 Term-2 Results 2022) देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
CBSE Announces Class 12th Results: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकेडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं के टर्म 2 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (CBSE 12th Term 2 results 2022) को जारी कर दिया गया है. लंबे समय से परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट (CBSE Class 12 Term-2 Results 2022) देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
CBSE 12th results 2022 के ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें
– ऑनलाइन रिजल्ट (CBSE 12th results 2022 Online) देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाना होगा.
– इसके बाद यहां होमपेज पर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें.
– अब लॉगइन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और जन्मतिथि इत्यादि दर्ज करें.
– अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित किया जाएगा.
– इसे डाउनलोड या प्रिंट करा लें.
CBSE 12th results 2022 के लिए एसएमएस के कैसे देखें रिजल्ट
कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद सर्वर या वेबसाइट में दिक्कत होने के कारण छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाते हैं ऐसे में छात्र बिना इंटरनेट के भी एसएमएस (CBSE 12th results 2022 offline Through SMS) के जरिए अपने रिजल्ट को देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें सबसे पहले अपने फोन पर एसएमएस ऐप खोलें. इसके बाद मैसेज टाइप करें cbse12 <स्पेस> रोल नंबर और टेक्स्ट को इस नंबर 7738299899 भेज दें. इसके बाद आपको एसएमएस के जरिए रिजल्ट मिल जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें