Hindi

CBSE Board 10th, 12th Result 2021: CBSE बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर ये है लेटेस्ट जानकारी, जानें इससे संबंधित तमाम डिटेल 

Written By: India.com Hindi News Desk Updated by: Munna Kumar
Updated Date:July 30, 2021 10:05 AM IST

CBSE Board 10th, 12th Result 2021: छात्र अपना रिजल्ट (CBSE Board Result 2021) इस Alternative Ways के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते है.

CBSE Board 10th, 12th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा की रद्द हुई परीक्षाओं का रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result 2021) जल्द जारी किया जाएगा. देशभर में कोविड-19 संकट के मद्देनजर परीक्षा रद्द कर दी गई थी, इसलिए छात्रों को उनके रोल नंबर के साथ कोई एडमिट कार्ड नहीं मिला और अब बोर्ड ने रोल नंबर तक पहुंचने के लिए विंडो को सक्रिय कर दिया है. रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result 2021) वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी.

Advertising
Advertising

छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result 2021) चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result 2021) देख सकते हैं. रोल नंबर चेक करने के लिए छात्रों को cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और लॉगिन क्रेडेंशियल डालना होगा.

CBSE Board 10th, 12th Result 2021 के लिए रोल नंबर ऐसे करें चेक 

cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html . पर जाएं

नीचे स्क्रॉल करें और निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करें - रोल नंबर फाइंडर

अगली विंडो पर, जारी रखें बटन पर क्लिक करें.

कक्षा का चयन करें -- कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं

उम्मीदवार का नाम, माता और पिता का नाम और उम्मीदवार की जन्म तिथि डालें.

रोल नंबर सबमिट करें और एक्सेस करें.

CBSE बोर्ड जैसे ही कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result 2021) जारी करता है, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - cbseresults.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov पर भी अपना रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result 2021) चेक कर सकेंगे. CBSE 2021 के नतीजे डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे. साथ ही रिजल्ट SMS,IVRS और UMANG App के माध्यम से भी देख सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें