CBSE board 12th Result: कब होंगे 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम्स, 1 लाख 22 हजार से ज्यादा बच्चे देंगे पेपर
CBSE board 12th Result: सीबीएसई बोर्ड 12वी का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल कुल 87.98 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. वहीं 1 लाख 22 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम की लिस्ट में रखा गया है. आइये जानते हैं कि कंपार्टमेंट एग्जाम कब होगा?
CBSE Class 10, 12 Revaluation Process 2024 Begins at cbse.gov.in, Here's How To Apply For Marks Verification Process
CBSE Board Compartment exam 2024: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 12वीं में कुल 87.98 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. वहीं दसवीं एग्जाम में 93.6 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. इस साल 12वीं के 1,22,170 स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम की लिस्ट में रखा गया है. बोर्ड के मुताबिक इस साल पिछले साल की मुकाबले में 12वीं में कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए कम स्टूडेंट्स शामिल हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं एग्जाम 2023 में कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए कुल 1,25,705 स्टूडेंट्स शामिल थे.
सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2024 कब होगा?
सीबीएसई कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन जुलाई 2024 में होने की पूरी संभावना है. सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है. सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024 में जिन उम्मीदवारों को सफलता नहीं मिल पाई है उन्हें पास होने के लिए दूसरा मौका दिया जाएगा. ये सारे स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम के जरिए दोबारा एग्जाम देकर पास हो सकते हैं. लेकिन कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी नियम भी है. जैसे कि जो उम्मीदवार एक या दो विषयों में सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं वे कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं. वहीं दो से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे.
CBSE Board Result 2024 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना है.
- वहां CBSE Board Result 2024 लिंक पर क्लिक करना है.
- अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना है.
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा.
- उसे आराम से चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.
CBSE Board Result 2024 चेक करने के कितने तरीके हैं?
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अचानक लाखों यूजर्स के विजिट करने से वेबसाइट हैंग करने लगता है, जिस वजह से रिजल्ट देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए एक नहीं, दो नहीं बल्कि टोटल आठ प्लेटफॉर्म के बारे में जानेंगे जहां आप अपना रिजल्ट आराम से चेक कर सकते हैं-
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.nic.in
- cbse.gov.in
- digilocker.gov.in
- डिजिलॉकर ऐप
- उमंग ऐप
- एसएमएस
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें